Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में समय से पहले पहुंचा मानसून, कई जिलों में तेज बारिश से मौसम हुआ सुहाना

चंडीगढ़ | हरियाणा में इस बार मानसून ने समय से पांच दिन पहले ही दस्तक दे दी है। आमतौर पर मानसून 29 जून के आसपास राज्य में पहुंचता है, लेकिन इस बार 24 जून को ही मानसूनी बादलों ने सूबे में एंट्री कर ली। सोमवार से ही करनाल, पानीपत, यमुनानगर और हिसार समेत कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे मौसम में जबरदस्त बदलाव आया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में आज तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं करनाल, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र जैसे जिलों में लगातार बारिश रिकॉर्ड की जा रही है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में औसतन 5.9 मिमी बारिश दर्ज हुई, जिसमें सबसे ज्यादा बारिश कुरुक्षेत्र में हुई। बारिश के चलते प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है।

तापमान में आई गिरावट, गर्मी से राहत

राज्य के अधिकांश हिस्सों में पारा अब 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। सबसे गर्म सिरसा रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि करनाल सबसे ठंडा रहा – यहां दिन का तापमान महज 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मानसून सीजन के दौरान हरियाणा में औसतन 438 मिमी बारिश होती है। इस बार 114% यानी करीब 475 मिमी बारिश होने का अनुमान है। 1 से 24 जून के बीच अब तक 38.7 मिमी वर्षा हो चुकी है।

आगे कहां-कहां होगी बारिश?

  • 25 जून को करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में 75-100% तक बारिश की संभावना जताई गई है। बाकी जिलों में 50-75% तक बारिश हो सकती है।
  • 27 जून को गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, सिरसा और फतेहाबाद में 50-75% तक वर्षा के आसार हैं।
  • 28 जून को सिरसा, फरीदाबाद, पलवल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल में 25-50% तक, जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर और मेवात में 50-75% तक बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सलाह दी है कि मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतें और मौसम अपडेट पर नज़र रखें। मानसून की शुरुआती बारिश जहां खेती के लिए फायदेमंद है, वहीं जलभराव वाले इलाकों में सतर्कता जरूरी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पंचायती राज चुनाव को लेकर विक्रमादित्य का बीजेपी  अध्यक्ष पर निशाना,बोले – ये दिन आ गए हैं कि प्रधानों के कंधों पर चला रहे हैं बंदूक

Summer express/शिमला, संजू -: 23 जून को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस दौरान हेल्थ चेकअप के साथ-साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी...

सोनीपत में पहली बार सफलतापूर्वक हुई दुर्लभ हृदय उपचार प्रक्रिया, 60 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

Summer express, सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित फिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 60 वर्षीय ग्रामीण महिला का जटिल हृदय उपचार कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से सांस लेने में परेशानी का सामना कर रही महिला की जांच में सामने आया कि उसका हृदय मात्र 25 प्रतिशत क्षमता से काम कर...

विधानसभा चुनाव लड़ने पर वंदना गुलेरिया बोलीं…फैसला पिता नहीं,पार्टी हाईकमान करेगा

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मंडी जिला की धर्मपुर सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने के फैसले को पूर्व मंत्री ठकुर महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया ने पिता महेंद्र सिंह नहीं पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है। मंडी में आयोजित प्रेस के दौरान पूछे गए सवाल के जबाव में वंदना गुलेरिया ने कहा कि...

पुणे में गैस रिसाव से हुआ भीषण विस्फोट: आग लगने से युवक की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसे

Summer express, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के वाघोली इलाके में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी भवन में गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके...

करसोह में तड़के भीषण अग्निकांड,पशुशाला राख; भैंस झुलसी, लाखों का नुकसान

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले के विकास खंड टौणीदेवी की ग्राम पंचायत गुवारडू के अंतर्गत करसोह गांव में शुक्रवार तड़के एक भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। आग लगने की इस घटना में एक पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि अंदर बंधी भैंस झुलस गई। ग्रामीणों की तत्परता और साहसिक प्रयासों के चलते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.