Facebook-f Youtube X-twitter

मुंबई विधान भवन में ‘हीरक जयंती सम्मेलन’ बना विवादों का केंद्र, खाने पर खर्च हुए 27 लाख, विपक्ष ने उठाए सवाल

मुंबई |  महाराष्ट्र के विधान भवन में हाल ही में आयोजित संसद की अनुमान समिति के हीरक जयंती राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम में मेहमानों के लिए की गई भव्य भोजन व्यवस्था और उस पर हुए लाखों रुपये के खर्च ने सरकार को विपक्ष के निशाने पर ला खड़ा किया है।

भोजन पर खर्च और चांदी की थालियों ने खींचा ध्यान

कार्यक्रम के दौरान परोसे गए भोजन की प्रति व्यक्ति कीमत 4,500 रुपये बताई जा रही है, वहीं मेहमानों को चांदी की थालियों में खाना परोसा गया जिनकी कीमत करीब 550 रुपये प्रति थाली थी। सोशल एक्टिविस्ट विजय कुंभार ने दावा किया है कि पूरे आयोजन में सिर्फ भोजन पर ही 27 लाख रुपये खर्च किए गए, जिसे उन्होंने “जनता के टैक्स का दुरुपयोग” करार दिया।

सादगी का पाठ पढ़ाने वाली समिति खुद फिजूलखर्ची में डूबी’

विजय कुंभार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आरोप लगाए कि सादगी और सरकारी खर्च में कटौती की बात करने वाली यह समिति खुद विलासिता की मिसाल बन गई है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए लिखा, “जो समिति आम जनता को मितव्ययता का पाठ पढ़ाती है, वह खुद जनता के पैसे से शाही भोज कर रही है।”

राजसी स्वागत में खर्च की गई बड़ी रकम

विजय कुंभार के अनुसार, सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले 600 से अधिक प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए विधान भवन परिसर में भव्य इंतजाम किए गए। 40 फुट ऊंचा स्वागत बोर्ड, मलमल के मंडप, बड़े झूमर, लाल कालीन और आलीशान होटल जैसे ताज पैलेस व ट्राइडेंट में ठहराव की व्यवस्था ने आयोजन को ‘राजसी समारोह’ में बदल दिया।

विपक्ष का हमला: ‘दोहरे मापदंड और जनता के पैसे की बर्बादी’

इस मामले पर विपक्ष ने भी सत्तारूढ़ महायुति सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) ने इसे “दोहरे मानदंड” बताते हुए कहा कि जहां सरकार गरीबों के लिए बजट का रोना रोती है, वहीं खुद पर खर्च करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही।

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा, “महाराष्ट्र में हो रहे भ्रष्टाचार की तुलना किसी भी अंतरराष्ट्रीय घोटाले से की जा सकती है। यह उच्च स्तरीय लूट है।”

सार्वजनिक खर्च पर सवाल, जवाब का इंतजार

इस पूरे मामले ने एक बार फिर सार्वजनिक धन के उपयोग और सरकारी आयोजनों की भव्यता को लेकर बहस छेड़ दी है। जहां आम जनता महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही है, वहीं करोड़ों रुपये के सरकारी आयोजनों में ऐसी भव्यता आम लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान वितरित, पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता व भूमि पट्टे

शिमला, 15 अप्रैल : हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य की उत्कृष्ट विभूतियों को वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस दौरान सिविल सर्विसिस अवॉर्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को प्रदान किए गए।सिविल सर्विसिस...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जयराम ठाकुर का समर्थन, प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

शिमला ,संजू-:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कानून के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाना केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जयराम...

रिकांगपियो में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई अहम घोषणाएं

किन्नौर,-:हिमाचल प्रदेश में 79वां हिमाचल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह किन्नौर जिले के रिकांग पियो में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। समारोह के दौरान विभिन्न सुरक्षा बलों, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्कूलों के बैंड दलों ने आकर्षक...

जल्दबाजी में लाया जा रहा महिला आरक्षण विधेयक- रजनी पाटिल

शिमला,संजू– शिमला में हिमाचल दिवस के अवसर पर रिज मैदान में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने शिरकत की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। रजनी पाटिल ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार इस बिल...

शिमला में हिमाचल दिवस का ज़िलास्तरीय समारोह आयोजित, मुकेश अग्निहोत्री बोले- केंद्र सरकार नहीं कर रहा प्रदेश का सहयोग

शिमला – हिमाचल प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ हिमाचल दिवस की 78वीं वर्षगांठ मनाई गई. जिला शिमला में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल दिवस के जिलास्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की. इस दौरान हिमाचल प्रदेश के विकास में राज्य के बड़े नेताओं के योगदान को याद किया. साथ ही केंद्र सरकार से हिमाचल...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.