Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रुद्रप्रयाग में भीषण हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, अलकनंदा में समाई, एक की मौत, कई लापता

रुद्रप्रयाग |बुधवार सुबह रुद्रप्रयाग जिले में बद्रीनाथ हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया। घोलतीर गांव के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और सीधे अलकनंदा नदी में समा गई। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के सामने खाई में समा गई बस

स्थानीय निवासियों के अनुसार, बस को घुमावदार मोड़ पर लड़खड़ाते हुए देखा गया और कुछ ही क्षणों में वह गहरे खड्ड में गिर गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। हादसे के वक्त वाहन में करीब 18-19 लोग सवार थे, जिनमें से पांच लोग बस से छिटक कर बाहर गिर गए। यह टेंपो ट्रैवलर राजस्थान से यात्रियों को लेकर उत्तराखंड के तीर्थस्थलों की ओर आ रहा था।

एक महिला की मौत, कई घायल और लापता

अब तक एक महिला के निधन की पुष्टि हुई है जबकि सात अन्य यात्री घायल हुए हैं, जिनमें दो 9 वर्षीय बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल करीब 10 यात्री लापता हैं। अलकनंदा का तेज बहाव रेस्क्यू कार्य में बड़ी बाधा बना हुआ है, लेकिन प्रशासन की टीमें लगातार बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ कर रही हैं रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की कई टीमें मौके पर भेज दी गई हैं। नदी के तेज बहाव और दुर्गम स्थल के कारण राहत कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है, लेकिन प्रशासन युद्धस्तर पर प्रयास कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने दिए त्वरित राहत के निर्देश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को घटना की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

आपदा प्रबंधन विभाग की निगरानी में रेस्क्यू

आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी कि राहत और बचाव कार्य पूरी सक्रियता से जारी है और सभी संबंधित एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। प्रशासन द्वारा पीड़ित परिजनों के लिए सहायता केंद्र भी स्थापित किए गए हैं।

हादसे ने फिर उठाए सवाल

यह दर्दनाक घटना एक बार फिर पहाड़ी सड़कों की जोखिमभरी परिस्थितियों और वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रही है। प्रशासन द्वारा हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.