Facebook-f Youtube X-twitter

जालंधर: 25 वर्षीय युवती से नशीली दवा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जालंधर | शहर से एक गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसमें 25 वर्षीय युवती के साथ नशीली दवा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता, जो जालंधर देहात क्षेत्र की रहने वाली है, ने बताया कि 15 मई को वह बस अड्डे पर पहुंची थी, जहां उसकी मुलाकात मोगा जिले के गांव लौंगीविंड निवासी पूर्ण सिंह से हुई। आरोप है कि आरोपी ने युवती को बहला-फुसलाकर बस अड्डे के पास एक गेस्ट हाउस में ले गया और वहां नशीली दवा सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया।

होश में आने पर युवती ने खुद को असहज स्थिति में पाया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए घटना किसी को न बताने को कहा।

पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रोहतक में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में युवक और महिला की मौत

Summer express,रोहतक |  भाली आनंदपुर के पास शुगर मिल के सामने माड़ौदी रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों की पहचान आंवल गांव निवासी संजय और कहानौर निवासी सुमन के रूप में हुई है। सुमन ग्रुप-डी कर्मचारी के रूप...

गांव पिनाना के युवक की बेरहमी से हत्या : किस्त कलेक्शन से लौटते समय 6 हमलावरों ने घेरा

Summer express,सोनीपत |  गांव पिनाना से दोड़वा की ओर लौट रहे 22 वर्षीय युवक की छह लोगों ने घेरकर बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने धारदार बर्फ तोड़ने वाले सुएं से उस पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के...

फगवाड़ा में ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठगी, युवती से करीब 22 लाख की धोखाधड़ी

Summer express, फगवाड़ा |  शहर में साइबर ठगों ने एक बार फिर ऑनलाइन निवेश के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। इस बार एक युवती को शातिर ठगों ने अपने जाल में फंसाकर लाखों रुपये की ठगी कर ली। मामले में साइबर क्राइम पुलिस जिला कपूरथला ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज...

काउंटर इंटेलिजेंस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, पाकिस्तान और चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले से जुड़े तार

Summer express, अमृतसर | पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। अमृतसर और मोहाली की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) की संयुक्त टीम ने यह ऑपरेशन अंजाम दिया, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक...

जालंधर वेस्टर्न यूनियन लूट केस: CCTV से खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express, जालंधर |  शहर के हरनामदासपुरा इलाके में स्थित वेस्टर्न यूनियन टूर एंड ट्रैवल्स की दुकान में हुई लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.