Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बटाला में चलती गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की मौत, गैंगस्टर से रिश्तेदारी की चर्चा

बटाला | बटाला के कादियां रोड पर सोमवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। स्कॉर्पियो कार में सवार दो लोगों पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चला दीं, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान करनवीर सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी भीखोवाल, थाना घुमाण कला के रूप में हुई है। महिला की पहचान हरजीत कौर निवासी भगवानपुर के तौर पर हुई है, जो करनवीर की रिश्तेदार थीं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हरजीत कौर को कथित तौर पर गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

घटना के बाद अस्पताल में मचा हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। करनवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरजीत कौर को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अमृतसर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी, केस दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी सिटी परमवीर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में करनवीर की मौत और महिला के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि हुई थी। उन्होंने बताया कि मृतक युवक के पिता हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं और महिला उनकी रिश्तेदार थीं।

पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और वारदात के पीछे की मंशा जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.