Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना उपचुनाव में हार के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, तीन वरिष्ठ नेताओं ने दिए इस्तीफे

चंडीगढ़ | लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में कांग्रेस की हार के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं—भारत भूषण आशु, परगट सिंह और कुशलदीप सिंह ‘किक्की’ ढिल्लों—ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस हाईकमान ने इन सभी इस्तीफों को मंजूरी दे दी है।

भारत भूषण आशु ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, जबकि परगट सिंह और कुशलदीप ढिल्लों ने पार्टी के उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया है।

भूपेश बघेल ने की पुष्टि पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर इसकी पुष्टि करते हुए लिखा, “भारत भूषण आशु ने पीपीसीसी कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। इसी तरह, परगट सिंह और कुशलदीप ढिल्लों ने उपाध्यक्ष पद छोड़ा है। तीनों नेताओं के इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए हैं। पार्टी इनकी सेवाओं के लिए आभार प्रकट करती है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।”

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह कदम संगठन में नई ऊर्जा और जिम्मेदारी के साथ पुनर्गठन की दिशा में देखा जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.