Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के इंस्टाग्राम पेज पर फिर गिरी गाज, दूसरी बार हुआ सस्पेंड

जुलाना | लोकप्रिय हरियाणवी गायक मासूम शर्मा एक बार फिर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। पहले कई गानों पर प्रतिबंध लगने के बाद अब उनके इंस्टाग्राम से जुड़े पेज को दूसरी बार सस्पेंड कर दिया गया है। यह पेज उनके संगीत, लाइव शोज़ और निजी जिंदगी से जुड़ी अपडेट्स साझा करता था और उनके फैंस के साथ गहरा जुड़ाव बनाए हुए था।

मासूम शर्मा के भाई विकास आर्य ब्राह्मणवास ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह कार्रवाई परिवार के लिए भी चौंकाने वाली है। इससे पहले भी एक अन्य इंस्टाग्राम पेज को सस्पेंड किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि न तो इंस्टाग्राम की ओर से कोई पूर्व चेतावनी दी गई और न ही पेज सस्पेंड करने का स्पष्ट कारण बताया गया है।

कानूनी और तकनीकी सलाह ले रही टीम

विकास आर्य के मुताबिक, फिलहाल मासूम शर्मा की टीम इस मुद्दे को लेकर तकनीकी और कानूनी सलाह ले रही है और लगातार इंस्टाग्राम से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है, ताकि पेज को दोबारा एक्टिव किया जा सके।

गानों पर पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ने इस साल राज्य में गन कल्चर और हिंसा को बढ़ावा देने वाले गानों पर सख्त रुख अपनाया था। इसी अभियान के तहत पहले ही दिन यूट्यूब से सात गाने हटवाए गए थे, जिनमें से चार मासूम शर्मा के थे। इसके बाद भी उनके कई गाने बैन किए गए, जिस पर उन्होंने खुलकर नाराजगी जाहिर की थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.