Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना वेस्ट से AAP विधायक संजीव अरोड़ा ने ली शपथ, मंत्री पद के लिए अब भी इंतजार

लुधियाना | लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक संजीव अरोड़ा ने शनिवार को विधायकी की शपथ ग्रहण कर ली। हालांकि पार्टी नेतृत्व की ओर से चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें मंत्री बनाने का वादा किया गया था, लेकिन फिलहाल उन्हें उस पद के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

चुनाव प्रचार के दौरान खुद AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने संजीव अरोड़ा को मंत्री बनाने की घोषणा की थी। बाद में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी राज्यपाल से मुलाकात के बाद इस आशय की पुष्टि की थी कि लुधियाना वेस्ट के मतदाताओं से किया गया वादा निभाया जाएगा। इसके बावजूद अभी तक मंत्री पद की शपथ के लिए कोई आधिकारिक कार्यक्रम तय नहीं किया गया है।

मंत्री पद पर शपथ का कार्यक्रम 2 जुलाई के बाद संभव

सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया फिलहाल राजस्थान प्रवास पर हैं और उनके लौटने के बाद ही मंत्री पद की शपथ का कार्यक्रम तय किया जा सकेगा। ऐसे में 2 जुलाई के बाद ही कोई औपचारिक कदम उठाया जाने की संभावना जताई जा रही है।

कैबिनेट विस्तार की तैयारी बनी देरी की वजह

जानकारों का मानना है कि संजीव अरोड़ा को मंत्री बनाए जाने में देरी की असल वजह संभावित कैबिनेट फेरबदल है। पार्टी नेतृत्व कुछ अन्य विधायकों को भी मंत्री पद देने और मौजूदा मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की योजना पर विचार कर रहा है। बीते दिनों दिल्ली में केजरीवाल, सीएम भगवंत मान और AAP की केंद्रीय टीम के बीच इस विषय पर गहन चर्चा हो चुकी है।

जब तक इस कैबिनेट विस्तार को अंतिम रूप नहीं दिया जाता, तब तक संजीव अरोड़ा को भी इंतजार करना पड़ेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.