Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिलजीत के समर्थन में नसीरुद्दीन शाह: ‘नफरत के कारोबारियों से डरने की जरूरत नहीं'”

1 July, 2025

Sardaar Ji 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस Hania Aamir की कास्टिंग को लेकर चल रहे विवाद के बीच, अब मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी दिलजीत दोसांझ के समर्थन में सामने आए हैं। इससे पहले जावेद अख्तर और इम्तियाज़ अली जैसे दिग्गज भी दिलजीत के पक्ष में बोले थे।

नसीर ने अपने फेसबुक पोस्ट में भारतीय जनता पार्टी का नाम लिए बिना सत्ताधारी पार्टी और उसके समर्थकों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा:

“मैं दिलजीत के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं। जो नफरत फैलाने वाली टीम है, वो काफी समय से दिलजीत पर वार करने का बहाना ढूंढ रही थी और अब फिल्म में एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस की कास्टिंग को लेकर उन्हें मौका मिल गया है।”

उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि फिल्म में किसे कास्ट करना है, इसका फैसला एक्टर का नहीं बल्कि डायरेक्टर का होता है, और इस मामले में Amar Hundal ने ये निर्णय लिया था। नसीर के मुताबिक, चूंकि दिलजीत एक पॉपुलर चेहरा हैं, इसलिए गुस्से का सारा निशाना उन पर साधा गया।

“इन लोगों का मक़सद भारत-पाकिस्तान के बीच आम लोगों के मेलजोल को तोड़ना है। मेरे भी कई अज़ीज़ पाकिस्तान में रहते हैं और कोई मुझे उनसे प्यार जताने से रोक नहीं सकता,” उन्होंने कहा।

नसीरुद्दीन शाह ने कटाक्ष करते हुए यह भी जोड़ा:

“जो लोग कहते हैं ‘पाकिस्तान चले जाओ’, उन्हें मेरा जवाब है—‘तुम कैलासा चले जाओ’।”

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.