Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में बस कर्मियों का अल्टीमेटम: मांगें न मानी गईं तो 9 से 11 जुलाई तक हड़ताल, सीएम आवास का होगा घेराव

चंडीगढ़ | पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन ने एक बार फिर सरकार को चेतावनी दी है। सोमवार को यूनियन ने सेक्टर-17 स्थित डायरेक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर सरकार को आठ दिन का समय दिया है। यूनियन का कहना है कि यदि इस अवधि में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वे 9 से 11 जुलाई तक राज्यव्यापी हड़ताल करेंगे।

प्रदर्शन के दौरान यूनियन के पंजाब अध्यक्ष रेशम ने आरोप लगाया कि पिछले एक वर्ष से सरकार केवल बैठकें कर रही है, लेकिन मांगों पर कोई अमल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अब अंतिम चरण में है और सरकार को कर्मचारियों की बात गंभीरता से लेनी होगी।

बस अड्डों पर बंदी, यात्रियों को हुई परेशानी

सोमवार को यूनियन के आह्वान पर जीरकपुर और खरड़ बस अड्डे बंद रखे गए, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खासकर सुबह और दोपहर के समय कई रूटों पर यात्रियों को वैकल्पिक साधनों से सफर करना पड़ा।

आंदोलन का अगला चरण घोषित

यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि 9 जुलाई तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो पूरे पंजाब में सरकारी बस सेवाएं ठप कर दी जाएंगी। इसके साथ ही 10 जुलाई को मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करने की भी योजना है।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, वेतन विसंगतियों का समाधान और ठेका प्रथा को समाप्त करने जैसी बातें शामिल हैं। अब देखना होगा कि सरकार इस चेतावनी पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.