Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

केंद्रीय मंत्री का कांग्रेस पर तंज..भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र…कांग्रेस की तरह मां-बेटा तय नहीं करते अध्यक्ष

Shimla-हिमाचल प्रदेश भाजपा को डॉ. राजीव बिंदल के रूप में नया अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शिमला में उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र है। उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा, “भाजपा में कांग्रेस की तरह रसोई घर और डाइनिंग टेबल पर बैठकर मां-बेटा अध्यक्ष तय नहीं करते।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। डॉ. राजीव बिंदल को दोबारा प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने कहा कि बिंदल के नेतृत्व में भाजपा हिमाचल प्रदेश में और अधिक मजबूत होगी। कहा, एक विधिवत प्रक्रिया के बाद डॉ. राजीव बिंदल को अध्यक्ष चुना गया है। यह भाजपा के आंतरिक लोकतंत्र का प्रमाण है। विपक्षी दलों को इस प्रक्रिया की जानकारी नहीं होती और वे बेबुनियाद सवाल उठाते हैं। सिंह ने कांग्रेस पर तीखा तंज कसते हुए कहा, “यहां पार्टी अध्यक्ष का चयन रसोईघर और मां-बेटे के बीच डाइनिंग टेबल पर बैठकर तय नहीं होता।”

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.