Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुल्लू में भारी बारिश का कहर जारी, 5 जुलाई तक येलो अलर्ट – प्रशासन हाई अलर्ट पर

Kullu, 1 July

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मानसून के सक्रिय होते ही जनजीवन प्रभावित होने लगा है। लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है। भारतीय मौसम विभाग ने जिले में 5 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है।

प्रशासन सतर्क, लोगों से अपील उपायुक्त तोरुल एस. रवीश ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति नदी-नालों के पास न जाए। ट्रैकिंग या अन्य पर्यटन गतिविधियों की योजना बनाते समय मौसम की स्थिति को ध्यान में रखें।

पांच डिवीजनों में हालात गंभीर:

  • बंजार: 11 सड़कों पर आवागमन बंद
  • आनी: 21 रूट्स अभी भी अवरुद्ध
  • मनाली: 8 ट्रांसफॉर्मर ठप
  • थलौट: 19 ट्रांसफॉर्मर बाधित
  • जलापूर्ति: 100 से अधिक प्रभावित योजनाओं को बहाल कर दिया गया है

सड़क और पुल मरम्मत कार्य तेज़

  • राष्ट्रीय राजमार्ग-3 (बिंदु ढांक के पास): मरम्मत कार्य तेज़ी से जारी, दो दिन में दोतरफा यातायात बहाल होने की संभावना
  • सैंज-रैला पुल: यातायात के लिए बहाल
  • मनिहार के पास: सड़क बहाली का कार्य युद्धस्तर पर

प्रशासन ने सभी उपमंडलों में निगरानी बढ़ा दी है और राहत व बचाव कार्यों में तेजी लाई जा रही है। जनता से मौसम अलर्ट का पालन करने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वर्ल्ड बैंक की टीम ने अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का किया निरीक्षण, पीरड़ी पुल का काम  पूरा करने के निर्देश

Summer express/कुल्लू-: जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी पर एक और डबल लेन पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। प्रस्तावित पुल के बनने से कुल्लू शहर को फोरलेन सड़क से सीधा जोड़ा जा सकेगा। इसी संभावित परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक की टीम ने बुधवार को अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का...

अशोक अरोड़ा का सरकार पर हमला, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने की मांग

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों से तत्काल बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर कर्मचारियों के साथ बातचीत करनी चाहिए, ताकि लंबे समय से चल...

पंचकूला-सहारनपुर हाईवे के पास युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

Summer express, यमुनानगर। पंचकूला-सहारनपुर हाईवे पर रुहला खेड़ी गांव के पास बुधवार सुबह खेतों में पानी की डोल से करीब 30 से 32 वर्षीय युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती के शरीर पर केवल अंतःवस्त्र थे, जबकि आसपास उसके अन्य कपड़े नहीं मिले। उसके गले में मंगलसूत्र और पैरों...

सतपाल रायजादा का तंज—नेता अपने बच्चों को उन्हीं स्कूलों में पढ़ाएं, जिनकी शिक्षा व्यवस्था की बात करते हैं; बोले- वैज्ञानिक सोच से आगे बढ़ना जरूरी

Summer express/ऊना /राकेश -: ऊना में आयोजित इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का समापन हो गया। समापन समारोह में ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 कॉलेजों से 170 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.