Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में तबाही के बीच सीएम सुक्खू का विपक्ष को संदेश: मदद करें, राजनीति नहीं

Shimla,4 July 

हिमाचल प्रदेश इन दिनों भीषण प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा है। भारी बारिश और भूस्खलन ने राज्य में भारी तबाही मचाई है। अब तक 700 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति नष्ट हो चुकी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि 20 जून से अब तक 69 लोगों की मौत हो चुकी है और 37 लोग लापता हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत के बाद केंद्र सरकार ने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। जल्द ही एक उच्च स्तरीय केंद्रीय टीम राज्य में हालात का जायजा लेने पहुंचेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की 280 सड़कें अभी भी बंद हैं, 332 स्थानों पर बिजली बाधित है और 784 जगहों पर जल आपूर्ति ठप है। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं, और प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाई जा रही है।सीएम सुक्खू ने इस मौके पर विपक्ष से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस मुश्किल समय में तथ्यहीन बयानबाज़ी दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर से उनकी हाल ही में मुलाकात हुई थी और प्रशासन लगातार संपर्क में है। उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि राजनीति से ऊपर उठकर आम जनता के बीच जाकर मदद करें।साथ ही, सीएम सुक्खू ने अभिनेत्री कंगना रनौत को भी सलाह दी कि उन्हें राजनीति से हटकर आपदा प्रभावित लोगों की सहायता करनी चाहिए।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद के सेक्टर-77 में कैब चालक की हत्या, कार की ड्राइविंग सीट पर मिला खून से लथपथ शव

Summer express, फरीदाबाद। शहर के बीपीटीपी थाना क्षेत्र के सेक्टर-77 में एक कैब चालक की हत्या का मामला सामने आया है। रविवार सुबह केएलजे सोसाइटी के पास सड़क किनारे खड़ी कैब में चालक का शव ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान सेक्टर-77 निवासी 40 वर्षीय प्रकाश कुमार के रूप...

यमुनानगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो बच्चों की मौत, मां और मासूम बेटा घायल

Summer express, यमुनानगर। जगाधरी-पांवटा साहिब हाईवे पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के सामने कट पर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां और डेढ़ वर्षीय भाई घायल हो गए। हादसे के समय महिला एक्टिवा पर बच्चों के साथ जा रही थी। टक्कर के बाद...

भांकरी में कचरा डालने के विरोध में 36 बिरादरी की महापंचायत, आंदोलन तेज करने का ऐलान

Summer express, फरीदाबाद। भांकरी गांव में कचरा डाले जाने के विरोध में रविवार को सरकारी स्कूल परिसर में 36 बिरादरी की महापंचायत आयोजित की गई। इसमें दो हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर प्रदूषण के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। महापंचायत में पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय लोगों के अधिकारों और कचरा...

हिमाचल के छह मेडिकल कॉलेजों में एक हजार करोड़ से बढ़ीं स्वास्थ्य सुविधाएं, पीजी सीटें 277 से बढ़कर 497 हुईं : केवल सिंह पठानिया

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में लगातार काम कर रही है। सरकार ने प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने...

बर्फबारी के बाद आबादी की ओर बढ़ सकते हैं तेंदुए और भालू, DFO अमित शर्मा ने लोगों को किया सतर्क

बच्चों को अकेले बाहर न भेजें, घरों के आसपास रखें पर्याप्त रोशनी; वन्यजीवों के शिकार पर होगी कानूनी कार्रवाई Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्दी बढ़ने के साथ ही वन्यजीवों की मुश्किलें भी बढ़ने लगती हैं। जंगलों में भोजन की कमी होने पर तेंदुए और भालू जैसे वन्यजीव निचले इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.