Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मिशन हिमाचल रिटर्न 2027″: नड्डा ने धूमल-शांता संग बैठकर दी भाजपा रणनीति को धार

Shimla, 4 July

हिमाचल प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं—पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार—से हुई मुलाकात को महज शिष्टाचार नहीं, बल्कि एक गहरी राजनीतिक तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

यह मुलाकात संगठन में सामंजस्य, अनुभव के पुनर्प्रयोग और चुनावी लक्ष्य को मजबूत आधार देने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। खास बात यह है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, जिन्होंने 1 जुलाई को पदभार संभाला, भी इस अहम बैठक में शामिल रहे। बिंदल ने अपने पहले ही भाषण में कांग्रेस सरकार को “भ्रष्ट और जनविरोधी” बताते हुए 2027 को पार्टी का मुख्य लक्ष्य घोषित किया था।

संगठन को फिर से खड़ा करने की कवायद

2 जुलाई को हिमाचल पहुंचते ही नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी। 4 जुलाई को धूमल और शांता कुमार से की गई बैठक ने साफ संकेत दिया कि भाजपा इस बार अपने सभी अनुभवी नेताओं को साथ लेकर “मिशन हिमाचल रिटर्न” की मजबूत नींव रख रही है।पार्टी के भीतर यह कवायद संगठनात्मक मजबूती, बूथ प्रबंधन और युवा कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ नेताओं के अनुभव को जोड़ने की दिशा में हो रही है।

2022 की हार से सबक, 2024 से उम्मीद

2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा केवल 37,974 वोट कम मिलने की वजह से सत्ता से बाहर हो गई थी। कुछ सीटों पर हार का अंतर बेहद मामूली था:

  • भोरंज: 60 वोटों से
  • सुजानपुर: 399 वोटों से
  • शिल्लाई: 382 वोटों से

हालांकि 2024 के लोकसभा चुनावों में पार्टी ने जोरदार वापसी की और 56.29% वोट शेयर के साथ कांग्रेस पर निर्णायक बढ़त हासिल की:

  • कांगड़ा में कांग्रेस से 24.29% अधिक वोट
  • हमीरपुर में 17.33% अधिक
  • शिमला में 9.42% अधिक
  • मंडी में 7.34% अधिक

नड्डा-बिंदल की जोड़ी से नई उम्मीद

भाजपा की रणनीति साफ है—लोकसभा में मिली बढ़त को विधानसभा में दोहराना। नड्डा के अनुभव, बिंदल की आक्रामक शैली और वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिलकर संगठन को नई दिशा दे सकते हैं।
इस मुलाकात के साथ ही भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि वह 2027 को केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि “हिमाचल में वापसी का संकल्प” मानकर चल रही है।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.