Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बावा हैनरी की बड़ी पहल, पेश किया ‘पापुलेशन कंट्रोल बिल 2025’ का ड्राफ्ट

जालंधर | पंजाब विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कड़े कानून की मांग जोर पकड़ने लगी है। नॉर्थ हलके से कांग्रेस विधायक बावा हैनरी ने ‘पापुलेशन कंट्रोल बिल 2025’ का मसौदा विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जनसंख्या नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

बिल में यह प्रमुख प्रस्ताव शामिल हैं:

  • दो से अधिक बच्चों वाले माता-पिता पर 10 लाख रुपये जुर्माना
  • वोट देने, चुनाव लड़ने और सरकारी नौकरी के अधिकार से वंचित करने का प्रावधान
  • दो बच्चों तक सीमित बीपीएल परिवारों को नगद प्रोत्साहन, सामान्य परिवारों को सब्सिडी, टैक्स छूट और आसान ऋण देने की सिफारिश

अत्यधिक जनसंख्या से विकास पर संकट:

बावा हैनरी ने कहा कि भारत का क्षेत्रफल विश्व का केवल 2.3% है, लेकिन यहां वैश्विक आबादी का 17% निवास करता है। यह असंतुलन देश की विकास गति को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या विस्फोट से स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था जैसे बुनियादी ढांचे पर भारी दबाव पड़ता है। इसके अलावा, पर्यावरण पर भी इसका गंभीर प्रभाव देखने को मिल रहा है – जल, वायु और भूमि सभी प्रदूषित हो रहे हैं।

पंजाब में शिक्षा-स्वास्थ्य की गिरती स्थिति पर चिंता:

विधायक ने कहा कि पंजाब में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में गिरावट चिंता का विषय बन चुकी है। सुविधाओं के अभाव में युवा विदेश की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे राज्य के भविष्य पर संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि हम अगली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और सुरक्षित पर्यावरण नहीं दे सके, तो बुनियादी विकास योजनाओं का कोई अर्थ नहीं रह जाएगा।

जनसंख्या नियंत्रण: एक सामाजिक आंदोलन की ज़रूरत

बावा हैनरी ने इस मुद्दे को राजनीतिक दायरे से बाहर निकालकर एक सामाजिक आंदोलन के रूप में लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह समय है जब समाज के सभी वर्ग परिवार नियोजन को एक ज़िम्मेदारी के तौर पर लें और आने वाले भविष्य को सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दें।

विकास का असली मतलब केवल इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं, बल्कि पीढ़ी दर पीढ़ी लाभ देने वाली नीतियां हैं।” – बावा हैनरी

उन्होंने कहा कि यदि आज हम दो बच्चों की नीति को लागू नहीं करते, तो आने वाले वर्षों में संसाधनों और सेवाओं का पूरी तरह से ढह जाना तय है। यह केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की साझी जिम्मेदारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.