Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पुराने वाहनों पर ईंधन भरवाने की रोक पर सिसोदिया का हमला, कहा– ‘मध्यम वर्ग पर एक और वार’

नई दिल्ली |  आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राजधानी में पुराने वाहनों पर ईंधन भरवाने पर रोक लगाने के सरकारी आदेश की तीखी आलोचना की है। उन्होंने इस फैसले को मध्यम वर्ग के खिलाफ एक और कठोर कदम करार दिया है।

भाजपा नेतृत्व वाली सरकार ने इसे प्रदूषण नियंत्रण के लिए जरूरी निर्णय बताया है। वहीं, सिसोदिया ने इसे “जनता पर अन्याय” बताते हुए कहा कि इससे करोड़ों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा।

“61 लाख वाहनों को हटाने का क्रूर आदेश”

मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा,
“दिल्ली की सड़कों से 61 लाख पुराने वाहनों को हटाने का फरमान तुगलकी है। यह प्रशासन नहीं, बल्कि तमाशा है। जिन लोगों ने अपने वाहनों को ठीक से रखा है, उन्हें भी सजा दी जा रही है।”

उन्होंने यह भी कहा कि कई वाहन ऐसे हैं जो 10,000 किलोमीटर से भी कम चले हैं, लेकिन उन्हें भी बाहर कर दिया गया है।

किसे हो रहा है फायदा?”

AAP नेता ने फैसले के पीछे की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए कहा,
“इस नीति से सबसे ज़्यादा फायदा वाहन निर्माता कंपनियों, स्क्रैप कारोबारी और नंबर प्लेट बनाने वालों को होगा।” सिसोदिया ने यह भी कहा कि यह आदेश टैक्सी किराए में बढ़ोतरी की मंजूरी से ठीक पहले आया है, जो संयोग नहीं, बल्कि एक सोची-समझी योजना है।

भाजपा पर संवैधानिक अवहेलना का आरोप

सिसोदिया ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, “पहले इन्होंने सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ के आदेश को रातोंरात अध्यादेश लाकर पलट दिया। अब जब जनता की बारी आई है, तो कहते हैं– हम कुछ नहीं कर सकते। ये दोहरा रवैया है।”

क्या है नया आदेश?

सरकार के नए आदेश के मुताबिक:

  • 1 जुलाई 2025 से दिल्ली में
    • 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों
    • 10 साल से पुराने डीजल वाहनों में ईंधन भरवाना प्रतिबंधित कर दिया गया है।
  • नियम तोड़ने पर
    • चार पहिया वाहनों पर ₹10,000,
    • दो पहिया वाहनों पर ₹5,000 का जुर्माना लगेगा।
    • इसके अलावा गाड़ी जब्त करने और ट्रांसपोर्ट चार्ज भी लिया जा सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.