Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिहार: दरभंगा में मुहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से हादसा, एक की मौत, 24 घायल

दरभंगा |  बिहार के दरभंगा जिले में शनिवार शाम मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए। घटना सकतपुर थाना क्षेत्र के काकोरहा गांव में उस समय हुई, जब जुलूस गुजर रहा था और ताजिया का एक हिस्सा ऊपर से गुजर रही हाईवोल्टेज लाइन से टकरा गया।

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अधिकतर घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही और पूरे मामले की जांच जारी है।

मुजफ्फरपुर में जुलूस के दौरान दो समुदायों में झड़प, दो घायल

इसी दिन एक अन्य घटना में मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर इलाके में मुहर्रम जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। झड़प में दो लोग घायल हो गए।

एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि घटना बरियारपुर थाना क्षेत्र के गौरीहार इलाके में हुई, जब जुलूस के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, जो बाद में झड़प में बदल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लिया और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है ताकि आगे कोई अप्रिय स्थिति न बने।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, स्किल, इनोवेशन और निवेश के क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, इनोवेशन और निवेश समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई। ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों के...

गुरुग्राम में डेढ़ लाख के लेनदेन पर खूनी खेल, पूर्व सैनिक ने PG संचालक को मारी गोली

summer express , गुरुग्राम। सेक्टर-14 के आचार्यपुरी इलाके में पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। डेढ़ लाख रुपये की उधारी वापस लेने पहुंचे एक पूर्व सैनिक ने अपने परिचित पीजी संचालक के माथे पर लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को परिजन अस्पताल लेकर...

कोटखाई में गैस संकट पर भाजपा का हल्ला-बोल, प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम

Summer express/शिमला /संजू -:कोटखाई में रसोई गैस की अनियमित सप्लाई को लेकर लोगों की परेशानी अब सियासी मुद्दा बन गई है। गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारें, घंटों इंतजार और इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं का खाली हाथ लौटना—इन समस्याओं को लेकर भाजपा ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को भाजपा नेता...

कांगड़ा में गिद्ध संरक्षण को बड़ी कामयाबी, वाइट-रम्प्ड वल्चर की बढ़ी मौजूदगी

Summer express/कांगड़ा, राहुल-:हिमाचल प्रदेश में गिद्धों के संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयास अब सकारात्मक परिणाम दिखाने लगे हैं। कांगड़ा जिला संकटग्रस्त गिद्ध प्रजातियों के संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभरा है। वन विभाग की ओर से किए गए सर्वे में यहां वाइट-रम्प्ड वल्चर की सबसे अधिक ज्ञात संख्या दर्ज की गई...

वर्ल्ड बैंक की टीम ने अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का किया निरीक्षण, पीरड़ी पुल का काम  पूरा करने के निर्देश

Summer express/कुल्लू-: जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी पर एक और डबल लेन पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। प्रस्तावित पुल के बनने से कुल्लू शहर को फोरलेन सड़क से सीधा जोड़ा जा सकेगा। इसी संभावित परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक की टीम ने बुधवार को अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.