Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बादल फटने से चम्बा का बघेईगढ़ पुल बहा, चार पंचायतों का मुख्यालय से संपर्क टूटा

Chamba, 6 July


हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद शुरू हुई भारी बारिश ने चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया है। बघेईगढ़ पंचायत में बादल फटने से पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित पुल बघेईगढ़ नाले में बह गया, जिससे क्षेत्र की चार पंचायतों का संपर्क जिला मुख्यालय से पूरी तरह कट गया है।

स्थानीय लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि घटना के समय पुल पर कोई वाहन या व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।बाढ़ के कारण बघेईगढ़ नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया और पुल को अपने साथ बहा ले गया। नाले के आसपास के खेतों और घरों में भी पानी घुस गया, हालांकि अभी तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि इन चार पंचायतों के लिए एकमात्र संपर्क मार्ग यही पुल था। इसके बह जाने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों को जीवन यापन में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द अस्थायी या स्थायी वैकल्पिक मार्ग बहाल किया जाए, ताकि सामान्य जनजीवन पटरी पर लौट सके।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.