6 July, 2025
विंबलडन 2025 के तीसरे दौर में दुनिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। 38 वर्षीय सर्बियन स्टार ने अपने हमवतन मिओमिर केकमानोविच को सीधे सेटों में हराकर विंबलडन में 100 सिंगल्स मैच जीतने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
जोकोविच का ‘ग्रास कोर्ट क्लास’ कायम
तीसरे दौर के इस मुकाबले में जोकोविच ने 6-3, 6-0, 6-4 के स्कोर से दमदार जीत दर्ज की। इसके साथ ही उन्होंने चौथे दौर में प्रवेश कर लिया है, जहां उनका मुकाबला अब ऑस्ट्रेलिया के 11वीं वरीयता प्राप्त एलेक्स डी मिनाउर से होगा।
अब तक विंबलडन में सबसे ज्यादा सिंगल्स जीतने वाले खिलाड़ी हैं:
- मार्टिना नवरातिलोवा – 120 मैच
- रोजर फेडरर – 105 मैच
- नोवाक जोकोविच – अब 100 मैच
- विंबलडन में जोकोविच का दबदबा
- 24 ग्रैंड स्लैम खिताबों में से 7 विंबलडन टाइटल
- पिछले 8 वर्षों में विंबलडन में सिर्फ कार्लोस अल्कारेज के खिलाफ हारे
- दर्शकों को धन्यवाद देते हुए जोकोविच ने कहा:
“विंबलडन मेरा सबसे पसंदीदा टूर्नामेंट है। यहां हर जीत मेरे लिए खास है।”
डबल्स में युकी भांबरी की चमकदार एंट्री
भारत के युकी भांबरी ने अपने अमेरिकी जोड़ीदार रॉबर्ट गैलोवे के साथ मिलकर पुरुष डबल्स के तीसरे दौर (प्री-क्वार्टर फाइनल) में जगह बना ली है। इस 16वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने पुर्तगाल के नूनो बोर्गेस और अमेरिका के मार्कोस गिरोन को 6-3, 7-6 (8-6) से हराकर यह मुकाम हासिल किया।
यह जीत न केवल युकी के लिए बल्कि भारतीय टेनिस के लिए भी गर्व का क्षण है। युकी भांबरी लगातार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपना प्रभाव दिखा रहे हैं।