Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

क्रिकेट की विरासत संभालने उतरे अगली पीढ़ी के सितारे, जानिए कौन हैं ‘स्टार खिलाड़ियों’ के ये रिश्तेदार

6 July, 2025

भारतीय क्रिकेट में प्रतिभा की कभी कमी नहीं रही, लेकिन अब मैदान पर उतरने को तैयार हैं उन दिग्गजों के परिवारों से जुड़े युवा, जिन्होंने कभी नीली जर्सी में देश को गौरव दिलाया। विराट कोहली से लेकर वीरेंद्र सहवाग, वसीम जाफर और युवराज सिंह जैसे पूर्व या मौजूदा स्टार्स के रिश्तेदार अब घरेलू टूर्नामेंटों और लीग्स में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं।

विराट कोहली के भतीजे आर्यवीर — DPL में दिखाएंगे जलवा

आर्यवीर कोहली, विराट कोहली के भतीजे, एक प्रतिभाशाली लेग स्पिनर के रूप में उभर रहे हैं। वह वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी में विराट के कोच राजकुमार शर्मा से ट्रेनिंग लेते हैं और जल्द ही दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में नजर आएंगे। उन्हें सी श्रेणी में नीलामी के लिए रखा गया है।आईपीएल के दौरान आर्यवीर अक्सर विराट के साथ RCB की ड्रेस में नजर आते थे, लेकिन अब वह अपनी अलग पहचान बनाने की राह पर हैं।

सहवाग के भांजे मयंक डागर — अभी भी तलाश है मौके की

वीरेंद्र सहवाग के भांजे मयंक डागर, बाएं हाथ के स्पिनर और उम्दा फील्डर हैं। उन्होंने पहले पंजाब किंग्स और बाद में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेला। हालांकि आईपीएल 2025 की नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला, जबकि उनका बेस प्राइस 30 लाख था।मयंक ने 2023 में आईपीएल डेब्यू किया था, लेकिन अब वह घरेलू सर्किट में दोबारा दम दिखाने की कोशिश में हैं।

वसीम जाफर के भतीजे अरमान — अब खेलेंगे पुडुचेरी से

मुंबई के लिए लंबे समय तक खेलने वाले अरमान जाफर ने अब पुडुचेरी टीम का रुख किया है। उन्हें मुंबई में नियमित मौके नहीं मिल रहे थे, इसलिए उन्होंने NOC लेकर टीम बदली।अरमान ने अब तक 15 फर्स्ट क्लास मैचों में 769 रन बनाए हैं, जिनमें 3 शतक और 1 अर्धशतक शामिल हैं।

अर्जुन तेंदुलकर — गेंद और बल्ले दोनों से कर रहे कमाल

सचिन तेंदुलकर के बेटे और युवराज सिंह के भतीजे अर्जुन तेंदुलकर अब गोवा की ओर से घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन ने हाल के मुकाबलों में गेंदबाज़ी में सुधार दिखाया है और बल्लेबाज़ी में भी योगदान देने की क्षमता रखते हैं।पहले मैच में भले ही वह महंगे साबित हुए हों, लेकिन अगली दो पारियों में उन्होंने इकॉनमी रेट पर नियंत्रण रखा और टीम के लिए उपयोगी साबित हुए।

नज़रें अब इन पर

ये चारों खिलाड़ी आने वाले वर्षों में घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान बना सकते हैं और संभव है कि जल्द ही नेशनल टीम की रेस में भी नजर आएं। क्रिकेटप्रेमियों की निगाहें अब सिर्फ बड़े नामों पर नहीं, बल्कि उनके उत्तराधिकारियों पर भी टिकी हैं।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...

मोहन लाल कौशिक बने एचबीपीई चेयरमैन, बोले- पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

Summer expressअंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक (बडोली) को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (एचबीपीई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सरकार की ओर से नियुक्ति...

सोनीपत में क्रिप्टो निवेश विवाद खूनी झड़प में बदला, महिला की आंख गंभीर घायल

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में क्रिप्टोकरेंसी निवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि सात लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर हमला किया, जिसमें 62 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में महिला की आंख पर बंदूक की बट से वार किए...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.