फरीदकोट | पंजाब सरकार के स्कूल ऑफ एमिनेंस के 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र चिराग गिल ने 68वीं पंजाब राज्य कुश्ती चैंपियनशिप (Greco Roman Style, अंडर-15 कैटेगरी) में स्वर्ण पदक जीतकर अपने स्कूल और जिले का नाम गर्व से ऊँचा कर दिया है। यह प्रतियोगिता 27 से 30 जून 2025 तक फरीदकोट में आयोजित की गई थी।
अब चिराग गिल अगले महीने महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पंजाब का प्रतिनिधित्व करेगा।
स्कूल में हुआ सम्मान समारोह
चिराग की इस उपलब्धि पर स्कूल में खुशी का माहौल है। प्रातःकालीन सभा में स्कूल इंचार्ज विनोद पुरी, फिजिकल एजुकेशन लेक्चरर रगविंदर भाटिया, डीपीई राजविंदर सिंह और डीपीई परमिंदर कौर ने चिराग को समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों के सामने सम्मानित किया। साथ ही उसके आगामी राष्ट्रीय मुकाबले के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
राष्ट्रीय स्तर पर भी उम्मीदें
चिराग के गोल्ड मेडल जीतने से स्कूल के शिक्षकों और छात्रों में उत्साह है। स्कूल प्रबंधन को भरोसा है कि चिराग राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पंजाब और स्कूल दोनों का नाम रोशन करेगा।