Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देहरादून में राष्ट्रीय जूनियर रग्बी प्रतियोगिता आज से शुरू, हरियाणा की बालिका टीम घोषित

देहरादून |  उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में 14 जुलाई तक चलने वाली 10वीं जूनियर राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप की शुरुआत आज से हो रही है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए हरियाणा की बालिका रग्बी टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की कप्तानी फतेहाबाद की किरण को सौंपी गई है, जबकि उपकप्तान की जिम्मेदारी जींद की मीनाक्षी को दी गई है।

हिसार और जींद में हुई चयन प्रक्रिया और प्रशिक्षण

हरियाणा टीम के चयन के लिए ट्रायल 29 जून को हिसार के जिंदल पार्क में आयोजित किए गए थे। इसके बाद बालक वर्ग का प्रशिक्षण शिविर चरखी दादरी में और बालिका वर्ग का शिविर जींद के बीबीपुर गांव में आयोजित किया गया। बीबीपुर में रविवार देर शाम समापन समारोह के दौरान बालिका टीम की आधिकारिक घोषणा की गई।

घोषित टीम में शामिल खिलाड़ी इस प्रकार हैं:

  • कप्तान: किरण (फतेहाबाद)
  • उपकप्तान: मीनाक्षी (जींद)
  • टीम सदस्य: अंजली, कुसुम, रितिका (जींद), ज्योति (फतेहाबाद), निधि (चरखी दादरी), काफी (हिसार), संध्या, मीतू, स्नेहा, दीक्षा (पानीपत)

सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी:

  • निशा (फतेहाबाद)
  • निशा (पानीपत)
  • अमरजीत (हिसार)

कोच और प्रबंधन टीम

टीम की कोच की भूमिका हिसार की ज्योति निभाएंगी। वहीं, टीम मैनेजर के तौर पर जींद से मुनीत कुमार बेरवाल और गुरुग्राम से भामिनी पांडेय को नियुक्त किया गया है।

समारोह में कई पदाधिकारी रहे मौजूद

प्रशिक्षण शिविर और टीम चयन के दौरान कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सनातन सेना भारत की महिला प्रदेशाध्यक्ष एवं पानीपत रग्बी संघ की कोषाध्यक्ष बबीता सिंह ने खिलाड़ियों, कोच और मैनेजर को किट वितरित की।

इस अवसर पर इनेलो खेल प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष और सोनीपत रग्बी संघ के सचिव नरेंद्र मोर, जींद रग्बी संघ के सचिव मुनीत बेरवाल, पानीपत रग्बी संघ के सचिव अजय मलिक, हिसार से राजू कनोह, अमरजीत, माणिक, पानीपत संघ के अध्यक्ष अमन मलिक और कैथल से कृष्ण सिंगरोहा भी मौजूद रहे। सभी ने टीम के बेहतरीन प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.