Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा के कई जिलों में तेज बारिश का असर, कई इलाकों में जलभराव, 10 जुलाई तक राहत के आसार

चंडीगढ़ |  हरियाणा के कई जिलों में सोमवार सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया है। हिसार, जींद, झज्जर, रेवाड़ी और फरीदाबाद सहित कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। चरखी दादरी और फरीदाबाद में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है।

तीन जिलों में रेड अलर्ट जारी

भारत मौसम विभाग ने सोमवार सुबह 11 बजे तक हिसार, रोहतक और जींद जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।
प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं:

  • हिसार: हांसी, नारनौंद
  • जींद: जींद शहर, जुलाना, सफीदों
  • रोहतक: महम
  • सोनीपत: गोहाना
  • भिवानी: बवानीखेड़ा

आज इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने आज छह जिलों – कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में तेज बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई है। राज्य के अन्य 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी भरी हवाओं के चलते प्रदेश में बारिश हो रही है। यह स्थिति 10 जुलाई तक बने रहने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

हरियाणा का तीन दिन का मौसम पूर्वानुमान

8 जुलाई (सोमवार):

  • तेज बारिश: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर
  • मध्यम बारिश: कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात
  • हल्की बारिश: हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी

9 जुलाई (मंगलवार):

  • तेज बारिश: यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद
  • मध्यम बारिश: अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी
  • हल्की बारिश: सिरसा, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद

10 जुलाई (बुधवार):

  • तेज बारिश: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात
  • मध्यम बारिश: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, कैथल, कुरुक्षेत्र

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.