Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डीसी ऊना का बड़ा बयान:बल्क ड्रग पार्क को लेकर सोशल मीडिया की अफवाहों पर न दें ध्यान

Una, Rakesh-हरोली विकास खंड के पोलियां क्षेत्र में निर्माणाधीन बल्क ड्रग पार्क परियोजना को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने मंगलवार को विशेष ‘मीडिया वॉकथ्रू’ का आयोजन किया। इस अवसर पर उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने स्पष्ट किया कि परियोजना का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता और पर्यावरणीय संतुलन के साथ किया जा रहा है।

 विकास और पर्यावरण दोनों हमारी प्राथमिकता

डीसी ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर परियोजना के बारे में भ्रामक जानकारियाँ फैला रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि यह परियोजना न केवल हिमाचल के औद्योगिक विकास की रीढ़ बनेगी, बल्कि यह राज्य को फार्मा क्षेत्र में वैश्विक पहचान भी दिलाएगी। उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना में राष्ट्रीय हरित अधिकरण, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा केंद्र और राज्य सरकार की सभी पर्यावरणीय दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि परियोजना स्थल पर भूजल संरक्षण, वनीकरण, वन्यजीव संरक्षण व प्रदूषण नियंत्रण के लिए ठोस रणनीति तैयार की गई है। पोलियां में 15 मिलियन लीटर प्रतिदिन क्षमता वाला जल भंडारण टैंक पहले ही बनकर तैयार है, जो प्रारंभिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम है।

डीसी जतिन लाल ने बताया कि बल्क ड्रग पार्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की औद्योगिक विकासोन्मुख सोच का परिणाम है। 1405 एकड़ में 2000 करोड़ रुपये की लागत से बन रही यह परियोजना देश की तीन राष्ट्रीय बल्क ड्रग पार्क परियोजनाओं में शामिल है। भविष्य में इस पार्क में 10,000 करोड़ रुपये तक का निवेश और 10,000 से अधिक प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार अवसरों की संभावना है।

उद्योग विभाग: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम

उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान ने बताया कि परियोजना का मुख्य उद्देश्य एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रेडिएंट्स (API) की घरेलू आपूर्ति को सुनिश्चित कर भारत को औषधि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली और जलापूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाएं तेज़ी से तैयार की जा रही हैं, जिनमें 85% जलापूर्ति कार्य पूर्ण हो चुका है। साथ ही, ई-वेस्ट, बायोमेडिकल वेस्ट सहित सभी प्रकार के कचरे के निपटान के लिए अत्याधुनिक ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे।

वन विभाग का स्पष्टीकरण: परियोजना क्षेत्र वन भूमि नहीं

डीएफओ सुशील राणा ने बताया कि पोलियां क्षेत्र में लगभग 45,822 पेड़ हैं, जिनमें से अधिकांश छोटी और कम श्रेणी के हैं। यह क्षेत्र वन भूमि न होकर राजस्व श्रेणी की खुली वनस्पति क्षेत्र है। उन्होंने बताया कि हर कटे पेड़ के बदले 10 नए पौधे लगाए जाएंगे और कुल परियोजना क्षेत्र का 33% ग्रीन बेल्ट के रूप में सुरक्षित रखा जाएगा।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पंचायती राज चुनाव को लेकर विक्रमादित्य का बीजेपी  अध्यक्ष पर निशाना,बोले – ये दिन आ गए हैं कि प्रधानों के कंधों पर चला रहे हैं बंदूक

Summer express/शिमला, संजू -: 23 जून को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस दौरान हेल्थ चेकअप के साथ-साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी...

सोनीपत में पहली बार सफलतापूर्वक हुई दुर्लभ हृदय उपचार प्रक्रिया, 60 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

Summer express, सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित फिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 60 वर्षीय ग्रामीण महिला का जटिल हृदय उपचार कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से सांस लेने में परेशानी का सामना कर रही महिला की जांच में सामने आया कि उसका हृदय मात्र 25 प्रतिशत क्षमता से काम कर...

विधानसभा चुनाव लड़ने पर वंदना गुलेरिया बोलीं…फैसला पिता नहीं,पार्टी हाईकमान करेगा

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मंडी जिला की धर्मपुर सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने के फैसले को पूर्व मंत्री ठकुर महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया ने पिता महेंद्र सिंह नहीं पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है। मंडी में आयोजित प्रेस के दौरान पूछे गए सवाल के जबाव में वंदना गुलेरिया ने कहा कि...

पुणे में गैस रिसाव से हुआ भीषण विस्फोट: आग लगने से युवक की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसे

Summer express, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के वाघोली इलाके में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी भवन में गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके...

करसोह में तड़के भीषण अग्निकांड,पशुशाला राख; भैंस झुलसी, लाखों का नुकसान

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले के विकास खंड टौणीदेवी की ग्राम पंचायत गुवारडू के अंतर्गत करसोह गांव में शुक्रवार तड़के एक भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। आग लगने की इस घटना में एक पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि अंदर बंधी भैंस झुलस गई। ग्रामीणों की तत्परता और साहसिक प्रयासों के चलते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.