Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध यात्री पकड़ा गया, झोले से मोबाइल की घंटी बजते ही खुला चोरी का राज

प्रयागराज |प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक ऐसे यात्री की हरकतों ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को सतर्क कर दिया, जिसके झोले से अचानक मोबाइल की घंटी बजते ही चोरी की एक पूरी कहानी उजागर हो गई। स्टेशन के बाहर बैठे इस शख्स की गतिविधियां कुछ समय से संदिग्ध लग रही थीं, और RPF की टीम जब उसके पास पहुंची तो वह झोले को छिपाते हुए उसी पर बैठ गया। तभी बैग से एक नहीं, दो मोबाइल फोन की घंटी बजने लगी, जिससे सारा मामला सामने आ गया।

संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क हुई RPF

यह मामला प्रयागराज रेलवे स्टेशन के हावड़ा एंड के पास का है। उस वक्त स्टेशन पर यात्रियों के सामान की चोरी रोकने को लेकर RPF विशेष गश्त कर रही थी। तभी एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियों ने जवानों का ध्यान खींचा। वह काफी देर से एक ही जगह बैठा था, जबकि इस दौरान कई ट्रेनें आ-जा चुकी थीं।

मोबाइल की आवाज से फूटा राज

जवानों के पास आते ही वह व्यक्ति झोले को छुपाने की कोशिश करने लगा, लेकिन अचानक बैग के भीतर से मोबाइल की घंटी बजने लगी। जब जवानों ने बैग की तलाशी ली तो उसमें से दो महंगे मोबाइल फोन, एक चांदी की पायल, एक लॉकेट, एक कड़ा और ₹10,000 नकद बरामद हुए।

पेशेवर चोर निकला आरोपी

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान प्रयागराज जिले के सोरांव थाना क्षेत्र के गारवपुर गांव निवासी सुशील कुमार के रूप में हुई। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह ट्रेनों और स्टेशनों पर यात्रियों के कीमती सामान की चोरी करता था। वह चोरी के सामान को बेचने प्रयागराज आया था, लेकिन RPF की मुस्तैदी से धर लिया गया।

आरोपी को जीआरपी को सौंपा गया

गिरफ्तारी के बाद RPF ने आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत GRP को सौंप दिया। वहां से उसे आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से अपील की है कि वे सफर के दौरान अपने सामान पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी सुरक्षा कर्मियों को दें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.