Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सराज आपदा पर सुक्खू-जयराम एकजुट..राहत कार्यों में तेजी का भरोसा

Mandi, Dharamveer-हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने एकजुट होकर सराज विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित थुनाग बाजार का दौरा किया। दोनों नेताओं ने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनके दुख-दर्द को साझा किया और स्थिति का स्थलीय जायजा लिया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सराज क्षेत्र आपदा से सर्वाधिक प्रभावित हुआ है, और नुकसान की भरपाई आसान नहीं होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने राहत कार्यों में तेजी लाई है और लोगों तक समय रहते सहायता पहुंचाई गई है। सड़कों की बहाली को प्राथमिकता पर रखा गया है, ताकि बाकी सुविधाएं भी सुचारू रूप से पहुंच सकें। वर्तमान में क्षेत्र में 50 से अधिक मशीनें सड़कों की मरम्मत में जुटी हैं।

500 करोड़ के नुकसान की भरपाई चुनौतीपूर्ण

वहीं, जयराम ठाकुर ने कहा कि सराज में लगभग 500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई में समय लगेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से एरिया स्पेसिफिक बजट की मांग की और आग्रह किया कि महज कुछ करोड़ की सहायता से काम नहीं चलेगा। जयराम ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा केंद्र सरकार से मदद का भरोसा दे चुके हैं, लेकिन इसके लिए प्रदेश सरकार को समय रहते ठोस प्रस्ताव भेजना जरूरी है।दोनों नेताओं ने राहत कार्यों में और तेजी लाने की आवश्यकता पर जोर दिया और आपसी सहयोग से क्षेत्र को फिर से खड़ा करने की बात कही।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

करनाल हाईवे पर भीषण हादसा: वोल्वो बस, ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 8 घायल

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना तारावड़ी के समीप उस समय हुई जब दिल्ली से मनाली जा रही एक वोल्वो बस ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली...

मतदाता सूची की शुद्धता से ही मजबूत होगा लोकतंत्र : मुख्य निर्वाचन आयुक्त 

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने धर्मशाला दौरे के दौरान कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय चुनावों के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती का आधार सही मतदाता सूची है, जिसमें केवल पात्र मतदाताओं...

UHS रोहतक में मूल्यांकन विवाद पर सख्ती: दो परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

Summer express, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय , रोहतक ने परीक्षा मूल्यांकन में कथित अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए डेंटल कॉलेज के ओरल सर्जरी विभाग के दो परीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के भीतर...

हिसार पुलिस की बड़ी सफलता, लाखों के मोबाइल मालिकों तक पहुंचे

Summer express, हिसार। हिसार जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत...

खस्ताहाल सड़कें बनीं तनाव की वजह,शेरा नेगी ने प्रशासन से लगाई सुधार की गुहार

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:भुंतर से मणिकर्ण तक सड़क की खराब स्थिति को लेकर समाजसेवी एवं आम आदमी पार्टी के जिला कुल्लू अध्यक्ष शेरा नेगी ने प्रशासन और प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और जर्जर हालात के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानियों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.