Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

HPTDC के 14 घाटे में चल रहे होटल निजी एजेंसियों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू

Shimla, Sanju-हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के अंतर्गत आने वाले 14 घाटे में चल रहे होटलों के संचालन और रखरखाव को निजी एजेंसियों को सौंपने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव ने निगम के प्रबंध निदेशक को तीन महीनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय 28 जून को हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया था, जिसमें इन होटलों को बंद करने या संचालन-मेंटिनेंस के लिए निजी हाथों को सौंपने का प्रस्ताव पारित हुआ था।

इस निर्णय को लेकर प्रदेश की राजनीति में भी हलचल शुरू हो गई है। भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “सरकार HPTDC की प्रमुख संपत्तियों को निजीकरण की ओर धकेल रही है, जिससे माफिया तत्वों को लाभ मिल सकता है।”

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने इस कदम को आर्थिक विवशता से उपजा एक व्यावहारिक निर्णय बताया। उन्होंने कहा, “ऐसे होटल जो घाटे में चल रहे हैं, उन्हें लीज पर देना कोई नई बात नहीं है, भाजपा शासनकाल में भी ऐसा किया गया था। राज्य की आर्थिक स्थिति को देखते हुए यह आवश्यक निर्णय है।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

करनाल हाईवे पर भीषण हादसा: वोल्वो बस, ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 8 घायल

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना तारावड़ी के समीप उस समय हुई जब दिल्ली से मनाली जा रही एक वोल्वो बस ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली...

मतदाता सूची की शुद्धता से ही मजबूत होगा लोकतंत्र : मुख्य निर्वाचन आयुक्त 

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने धर्मशाला दौरे के दौरान कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय चुनावों के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती का आधार सही मतदाता सूची है, जिसमें केवल पात्र मतदाताओं...

UHS रोहतक में मूल्यांकन विवाद पर सख्ती: दो परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

Summer express, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय , रोहतक ने परीक्षा मूल्यांकन में कथित अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए डेंटल कॉलेज के ओरल सर्जरी विभाग के दो परीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के भीतर...

हिसार पुलिस की बड़ी सफलता, लाखों के मोबाइल मालिकों तक पहुंचे

Summer express, हिसार। हिसार जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत...

खस्ताहाल सड़कें बनीं तनाव की वजह,शेरा नेगी ने प्रशासन से लगाई सुधार की गुहार

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:भुंतर से मणिकर्ण तक सड़क की खराब स्थिति को लेकर समाजसेवी एवं आम आदमी पार्टी के जिला कुल्लू अध्यक्ष शेरा नेगी ने प्रशासन और प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और जर्जर हालात के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानियों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.