Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जे.पी. नड्डा थुनाग में प्रभावितों से मिले, राहत सामग्री की वितरित.. कहा- केंद्र करेगा हरसंभव सहायता

Mandi, Dharamveer-केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आपदा प्रभावितों के साथ मजबूती से खड़ी है, और हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। उन्होंने आज मंडी जिले के नाचन और सराज विधानसभा क्षेत्रों में हालिया आपदा से प्रभावित गांवों का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

नड्डा पहले स्यांज (नाचन) पहुँचे, इसके बाद उन्होंने बगस्याड़ और थुनाग (सराज) में लोगों से मिलकर उनका दुख साझा किया। उन्होंने भाजपा की ओर से जरूरतमंद परिवारों को राशन, कंबल और अन्य आवश्यक वस्तुएँ वितरित कीं।

2023 की तर्ज पर इस बार भी मिलेगा भरपूर सहयोग 

नड्डा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा:2023 में जब हिमाचल पर प्राकृतिक आपदा का कहर टूटा था, तब केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से 3146 करोड़ रुपये की मदद भेजी थी और कुल 5100 करोड़ रुपये की सहायता दी गई थी।”उन्होंने बताया कि इस बार भी गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर केंद्र ने हाल ही में 2000 करोड़ रुपये से अधिक की नई सहायता राशि स्वीकृत की है। 

एसडीआरएफ फंड का पहले करें उपयोग, केंद्र तैयार है और मदद के लिए

नड्डा ने कहा कि राज्य सरकार के पास SDRF (State Disaster Response Fund) के तहत पहले से ही फंड उपलब्ध है, जिसका त्वरित उपयोग प्राथमिकता से किया जाना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि प्रदेश सरकार की ओर से कोई नया प्रस्ताव आता है, तो केंद्र उस पर गंभीरता से विचार करेगा।

भाजपा की ओर से राहत सामग्री वितरण, कार्यकर्ताओं की सराहना

नड्डा ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि आपदा के पहले दिन से ही भाजपा के कार्यकर्ता सक्रिय हैं। डॉ. राजीव बिंदल और  जयराम ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी ने राहत कार्यों को संगठित तरीके से अंजाम दिया है।”उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी अपने स्तर पर प्रभावितों की अलग से सहायता कर रही है और पूरे प्रदेश से लोग राहत सामग्री भेजने में जुटे हैं।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, विधायक अनिल शर्माविनोद कुमारदलीप ठाकुर सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

  • 2023 में हिमाचल को मिली थी ₹5100 करोड़ से अधिक की केंद्र सहायता
  • हाल ही में ₹2000 करोड़ की नई सहायता स्वीकृत
  • SDRF फंड का प्राथमिक उपयोग ज़रूरी
  • भाजपा की ओर से राहत सामग्री वितरण
  • कार्यकर्ताओं को नड्डा ने सराहा

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.