Panchkula, 9 July-सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे विश्व स्तरीय निष्काम सेवा अभियान के अंतर्गत पंचकूला के सेक्टर-14 में जरूरतमंदों को भोजन करवाया गया, कपड़े वितरित किए गए और आर्थिक सहायता प्रदान की गई ताकि वे आवश्यक सामग्री खरीद सकें।
ट्रस्ट के प्रेस सचिव नरेश मग्गू ने बताया कि यह अभियान 31 जुलाई तक पूरे प्रदेश में जारी रहेगा। पंचकूला में आज यह इस माह का दूसरा सेवा शिविर था। ट्रस्ट के सदस्य प्रदेशभर के मोहल्लों और गांवों में जाकर असहाय और जरूरतमंद लोगों की पहचान कर रहे हैं, ताकि उनकी मदद की जा सके।नरेश मग्गू ने कहा कि यह जनसेवा का कार्य केवल ट्रस्ट तक सीमित नहीं है, कोई भी व्यक्ति इसमें सहभागी बन सकता है। उन्होंने अपील की कि लोग अपने घरों में मौजूद अतिरिक्त संसाधनों को ज़रूरतमंदों तक पहुंचाकर ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करें।
आज आयोजित शिविर में करीब 150 लोगों को भोजन, वस्त्र और आवश्यक आर्थिक सहयोग दिया गया। ट्रस्ट ने जानकारी दी कि आने वाले दिनों में पंचकूला जिले के अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार के सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।