Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

“स्वास्थ्य योजना फेल: IGMC में न फ्री इलाज, न जानकारी, गरीब बेहाल”

Shimla, 11July

ये नारा कागजों तक सिमट गया है। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना और राज्य सरकार की हिम केयर योजना, जो लोगों को मुफ्त इलाज देने के उद्देश्य से शुरू की गई थीं, अब महज औपचारिकता बनकर रह गई हैं।

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल IGMC (इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला) में इन योजनाओं की हालत बेहद चिंताजनक है। मरीज इन कार्ड्स के सहारे इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन वहां उन्हें या तो गुमराह किया जाता है या इलाज से साफ मना कर दिया जाता है।

आयुष्मान कार्ड हो या हिम केयर कार्ड – सुविधा नहीं, भ्रम जरूर

IGMC के वार्ड में एक ओर बोर्ड पर दोनों योजनाओं का प्रचार है, वहीं दूसरी ओर हकीकत ये है कि मरीजों को दोनों कार्ड्स पर इलाज नहीं मिल रहा।
9 जुलाई को कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती एक मरीज के परिवार ने बताया कि उन्होंने आयुष्मान कार्ड दिखाया तो अस्पताल कर्मियों ने कहा– ‘इस पर इलाज नहीं मिलेगा, हिम केयर कार्ड बनाओ।’ जब हिम केयर कार्ड बनवाया गया, तो जवाब मिला – “इस पर भी सुविधा नहीं मिल सकती।”

91 हज़ार का बिल – और मदद शून्य

परिवार ने बताया कि आयुष्मान कार्ड के बावजूद उन्हें करीब ₹91,000 का बिल भरना पड़ा। यह परिवार दिहाड़ी मजदूरी करके गुजर-बसर करता है। सवाल ये है कि अगर कार्ड पर इलाज नहीं मिलना था, तो मरीजों को पहले से सही जानकारी क्यों नहीं दी गई?

अधिकारी कह रहे कुछ, हकीकत कुछ और

IGMC के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. राहुल रॉय ने फंड की कमी का हवाला देते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड पर इलाज बंद है, जबकि हिम केयर कार्ड पर सुविधा दी जा रही है। लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। जिन मरीजों ने हिम केयर कार्ड बनवाया, उन्हें भी इलाज से वंचित रखा गया।

डॉ. रॉय का ये भी कहना है कि मरीज एक साथ दोनों कार्ड नहीं रख सकते, जबकि अस्पताल में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां मरीजों के पास दोनों कार्ड हैं – लेकिन किसी भी कार्ड पर इलाज नहीं मिल पा रहा।

Summer Express - “स्वास्थ्य योजना फेल: IGMC में न फ्री इलाज, न जानकारी, गरीब बेहाल”
Summer Express - “स्वास्थ्य योजना फेल: IGMC में न फ्री इलाज, न जानकारी, गरीब बेहाल”
Summer Express - “स्वास्थ्य योजना फेल: IGMC में न फ्री इलाज, न जानकारी, गरीब बेहाल”
Summer Express - “स्वास्थ्य योजना फेल: IGMC में न फ्री इलाज, न जानकारी, गरीब बेहाल”

मरीजों की बढ़ती पीड़ा – प्रशासन मौन

सैकड़ों मरीजों और उनके परिवारों को रोज इसी तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। स्वास्थ्य कार्ड योजना की जमीनी सच्चाई ये है कि बिना फंड, बिना जानकारी और बिना जवाबदेही के ये योजना आमजन के लिए एक झूठा सपना बन गई है।

जब जवाबदेही लेने का समय आया, तो अस्पताल प्रशासन सवालों से बचता नजर आया।

क्या सवाल बनते हैं?

  • सरकार फंड रिलीज क्यों नहीं कर रही?
  • मरीजों को पहले ही सही जानकारी क्यों नहीं दी जाती?
  • जिनका कार्ड बना है, उन्हें फिर से नया कार्ड क्यों बनवाने को कहा जा रहा है?
  • अस्पताल प्रशासन जवाबदेही क्यों नहीं ले रहा?
  • सरकार और स्वास्थ्य विभाग को इस गंभीर लापरवाही पर जवाब देना होगा। मरीजों की जान से जुड़ी योजनाओं में अगर पारदर्शिता और संवेदनशीलता नहीं होगी, तो ये योजनाएं आमजन के लिए नहीं, बल्कि सिस्टम के ढांचे का बोझ बन जाएंगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

करनाल हाईवे पर भीषण हादसा: वोल्वो बस, ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 8 घायल

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना तारावड़ी के समीप उस समय हुई जब दिल्ली से मनाली जा रही एक वोल्वो बस ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली...

मतदाता सूची की शुद्धता से ही मजबूत होगा लोकतंत्र : मुख्य निर्वाचन आयुक्त 

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने धर्मशाला दौरे के दौरान कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय चुनावों के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती का आधार सही मतदाता सूची है, जिसमें केवल पात्र मतदाताओं...

UHS रोहतक में मूल्यांकन विवाद पर सख्ती: दो परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

Summer express, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय , रोहतक ने परीक्षा मूल्यांकन में कथित अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए डेंटल कॉलेज के ओरल सर्जरी विभाग के दो परीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के भीतर...

हिसार पुलिस की बड़ी सफलता, लाखों के मोबाइल मालिकों तक पहुंचे

Summer express, हिसार। हिसार जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत...

खस्ताहाल सड़कें बनीं तनाव की वजह,शेरा नेगी ने प्रशासन से लगाई सुधार की गुहार

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:भुंतर से मणिकर्ण तक सड़क की खराब स्थिति को लेकर समाजसेवी एवं आम आदमी पार्टी के जिला कुल्लू अध्यक्ष शेरा नेगी ने प्रशासन और प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और जर्जर हालात के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानियों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.