Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मूसेवाला मर्डर केस में बड़ा ट्विस्ट: हथियार सप्लायर शहबाज अंसारी फिर फरार

पंजाब | सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। इस केस में हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी शहबाज अंसारी एक बार फिर अंतरिम जमानत का दुरुपयोग कर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

जानकारी के मुताबिक, अंसारी ने अपनी पत्नी की सर्जरी का हवाला देते हुए हाल ही में अदालत से अंतरिम जमानत ली थी, जिसके बाद वह वापस लौटकर पेश नहीं हुआ। उसका मोबाइल बंद है और अदालत में दिए गए पते पर भी वह नहीं मिल रहा। हैरानी की बात यह है कि जिस पत्नी की सर्जरी का हवाला देकर वह जमानत पर बाहर आया, वह भी लापता है।

यह पहला मौका नहीं है जब शहबाज अंसारी ने इस तरह कानून को चकमा दिया है। 2023 में भी उसने पत्नी की प्रेग्नेंसी का बहाना बनाकर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से जमानत ली थी, लेकिन समय सीमा पूरी होने के बाद भी अदालत में पेश नहीं हुआ।

एनआईए और पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, अंसारी अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह से जुड़ा है। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग को अवैध हथियार सप्लाई करता था और हवाला नेटवर्क के जरिए मोटी रकम कमाता था। पहले हुई गिरफ्तारी के दौरान उससे भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए थे।

अब एक बार फिर उसका फरार होना न केवल सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बन गया है, बल्कि जमानत प्रणाली की खामियों पर भी सवाल खड़े करता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती,हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Summer express/शिमला, संजू -: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने भूमिहीन परिवारों, सीमांत किसानों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी देकर आम जनता को बड़ी राहत देने का प्रयास किया है।सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सरकारी भूमि पर लंबे...

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.