Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिर्फ 32 सेकंड में बंद हुए दोनों इंजन! एयर इंडिया हादसे की रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज़

अहमदाबाद |  12 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 की क्रैश लैंडिंग को लेकर जारी हुई प्रारंभिक जांच रिपोर्ट ने विमानन जगत को हिलाकर रख दिया है। दोनों इंजन टेकऑफ के महज 32 सेकंड बाद अचानक बंद हो गए—और हैरानी की बात ये है कि पायलटों ने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया था!

क्या अपने-आप कट गए फ्यूल स्विच?

AAIB (Aircraft Accident Investigation Bureau) की 15 पेज की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे की वजह न तो तकनीकी खामी थी, न मौसम और न ही पायलट की गलती। बल्कि संभावना है कि फ्यूल कंट्रोल सिस्टम में गंभीर गड़बड़ी हुई, जिससे ईंधन की सप्लाई अचानक बंद हो गई।

कॉकपिट की बातचीत ने बढ़ाया रहस्य

जब इंजन बंद हुए तो कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर में दर्ज हुआ कि एक पायलट ने दूसरे से घबराकर पूछा – “तुमने फ्यूल स्विच क्यों बंद किया?” जवाब मिला – “मैंने कुछ नहीं किया!” यह संवाद यह संकेत देता है कि शायद कोई ऑटोमैटिक गड़बड़ी हुई, जिसने सबको चौंका दिया।

थ्रस्ट फेल, कंट्रोल गया हाथ से

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि इंजन फेल होते ही पायलटों ने री-स्टार्ट की कोशिश की, लेकिन एक इंजन थोड़ी देर चला और दूसरा पूरी तरह फेल रहा। थ्रस्ट लीवर निष्क्रिय हो गए और विमान तेजी से ऊंचाई खोता गया।

RAT एक्टिव, लेकिन कुछ नहीं बचा सका

दोनों इंजन बंद होते ही विमान का इमरजेंसी सिस्टम – रैम एयर टर्बाइन (RAT) एक्टिव हुआ, जो कुछ वक्त के लिए सिस्टम्स को बिजली देता है। लेकिन इसका भी कोई असर नहीं पड़ा और विमान मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल परिसर पर जा गिरा।

260 मौतें, सिर्फ एक ज़िंदा बचा

इस भयावह हादसे में 260 लोगों की जान गई, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक, 12 क्रू मेंबर और एक कनाडाई यात्री शामिल थे। चमत्कारिक रूप से एक यात्री बचा, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अब सबसे बड़ा सवाल – क्या सिस्टम ने खुद फ्यूल काट दिया?

AAIB की रिपोर्ट ने सबसे बड़ा रहस्य यह बताया है कि फ्यूल कंट्रोल स्विच किसी इंसान ने मैनुअली बंद नहीं किए थे। तो फिर क्या सिस्टम ने खुद ऐसा किया? यह अब विस्तृत जांच का विषय है।

एयर इंडिया की प्रतिक्रिया

एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा – “हम प्रारंभिक रिपोर्ट से अवगत हैं और जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग दे रहे हैं। हमारी प्राथमिकता जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद के सेक्टर-77 में कैब चालक की हत्या, कार की ड्राइविंग सीट पर मिला खून से लथपथ शव

Summer express, फरीदाबाद। शहर के बीपीटीपी थाना क्षेत्र के सेक्टर-77 में एक कैब चालक की हत्या का मामला सामने आया है। रविवार सुबह केएलजे सोसाइटी के पास सड़क किनारे खड़ी कैब में चालक का शव ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान सेक्टर-77 निवासी 40 वर्षीय प्रकाश कुमार के रूप...

यमुनानगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो बच्चों की मौत, मां और मासूम बेटा घायल

Summer express, यमुनानगर। जगाधरी-पांवटा साहिब हाईवे पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के सामने कट पर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां और डेढ़ वर्षीय भाई घायल हो गए। हादसे के समय महिला एक्टिवा पर बच्चों के साथ जा रही थी। टक्कर के बाद...

भांकरी में कचरा डालने के विरोध में 36 बिरादरी की महापंचायत, आंदोलन तेज करने का ऐलान

Summer express, फरीदाबाद। भांकरी गांव में कचरा डाले जाने के विरोध में रविवार को सरकारी स्कूल परिसर में 36 बिरादरी की महापंचायत आयोजित की गई। इसमें दो हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर प्रदूषण के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। महापंचायत में पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय लोगों के अधिकारों और कचरा...

हिमाचल के छह मेडिकल कॉलेजों में एक हजार करोड़ से बढ़ीं स्वास्थ्य सुविधाएं, पीजी सीटें 277 से बढ़कर 497 हुईं : केवल सिंह पठानिया

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में लगातार काम कर रही है। सरकार ने प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने...

बर्फबारी के बाद आबादी की ओर बढ़ सकते हैं तेंदुए और भालू, DFO अमित शर्मा ने लोगों को किया सतर्क

बच्चों को अकेले बाहर न भेजें, घरों के आसपास रखें पर्याप्त रोशनी; वन्यजीवों के शिकार पर होगी कानूनी कार्रवाई Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्दी बढ़ने के साथ ही वन्यजीवों की मुश्किलें भी बढ़ने लगती हैं। जंगलों में भोजन की कमी होने पर तेंदुए और भालू जैसे वन्यजीव निचले इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.