Facebook-f Youtube X-twitter

पंजाब में थमेगी बारिश या बढ़ेगा कहर? मौसम ने बदली चाल, तापमान चढ़ने लगा!

चंडीगढ़ |  पंजाब का मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है, लेकिन इस बार अंदाज़ा लगाना मुश्किल हो रहा है कि राहत मिलेगी या आफत लौटेगी। बीते कुछ दिनों से लगातार सक्रिय मानसून और पश्चिमी विक्षोभ की रफ्तार अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। आज से बारिश में कमी आने के संकेत मिले हैं, लेकिन आसमान में छिपे बादल अभी भी सस्पेंस बनाए हुए हैं।

सुबह खिली धूप, पर गर्मी ने बढ़ाया तनाव

बीती रात राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश ज़रूर हुई, लेकिन आज सुबह से ही ज्यादातर इलाकों में तेज धूप देखने को मिली। तापमान ने एक बार फिर चढ़ना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस का उछाल दर्ज किया गया है।

बठिंडा सबसे गर्म, बारिश थमी तो बढ़ेगी बेचैनी

राज्य के कई जिलों में तापमान अब 35 डिग्री को पार कर गया है। बठिंडा 36.7 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग की मानें तो यदि बारिश नहीं हुई, तो तापमान और भी तेजी से ऊपर जा सकता है, जिससे उमस और गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है।

बारिश का अलर्ट नहीं, लेकिन खतरा टला नहीं!

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब में आज से लेकर 17 जुलाई तक किसी भी बड़े तूफान या भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में हल्की फुहारें ज़रूर पड़ सकती हैं। मालवा बेल्ट के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान वितरित, पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता व भूमि पट्टे

शिमला, 15 अप्रैल : हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य की उत्कृष्ट विभूतियों को वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस दौरान सिविल सर्विसिस अवॉर्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को प्रदान किए गए।सिविल सर्विसिस...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जयराम ठाकुर का समर्थन, प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

शिमला ,संजू-:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कानून के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाना केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जयराम...

रिकांगपियो में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई अहम घोषणाएं

किन्नौर,-:हिमाचल प्रदेश में 79वां हिमाचल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह किन्नौर जिले के रिकांग पियो में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। समारोह के दौरान विभिन्न सुरक्षा बलों, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्कूलों के बैंड दलों ने आकर्षक...

जल्दबाजी में लाया जा रहा महिला आरक्षण विधेयक- रजनी पाटिल

शिमला,संजू– शिमला में हिमाचल दिवस के अवसर पर रिज मैदान में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने शिरकत की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। रजनी पाटिल ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार इस बिल...

शिमला में हिमाचल दिवस का ज़िलास्तरीय समारोह आयोजित, मुकेश अग्निहोत्री बोले- केंद्र सरकार नहीं कर रहा प्रदेश का सहयोग

शिमला – हिमाचल प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ हिमाचल दिवस की 78वीं वर्षगांठ मनाई गई. जिला शिमला में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल दिवस के जिलास्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की. इस दौरान हिमाचल प्रदेश के विकास में राज्य के बड़े नेताओं के योगदान को याद किया. साथ ही केंद्र सरकार से हिमाचल...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.