अजनाला | सीमावर्ती कस्बे भिंडी सैदां के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। घटना में मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत हुई, जिसमें युवक मनप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
दोनों युवक मेहनत-मजदूरी कर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही भिंडी सैदां पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है।