14 July, 2025
सावन का पहला सोमवार आते ही पूरे क्षेत्र के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह होते ही श्रद्धालु शिवभक्ति में लीन नजर आए। “हर हर महादेव” और “बोल बम” के गगनभेदी नारों से शिवालय गुंजायमान हो उठे। भक्तों ने जल, बेलपत्र, दूध, और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया।
श्रद्धालुओं ने मांगा सुखमय दांपत्य जीवन का वरदान
सावन माह को भगवान शिव का प्रिय मास माना जाता है, और विशेष रूप से सोमवार का दिन शिवभक्ति के लिए अत्यंत शुभ होता है। भक्तों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए सुख, शांति और विशेष रूप से सुखमय दांपत्य जीवन की प्रार्थना की।
शिव मंदिरों में तड़के से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई जगहों पर कांवड़ यात्रियों का भी सैलाब उमड़ा, जो गंगाजल लाकर भोलेनाथ को अर्पित करते दिखे। मंदिरों में कीर्तन, भजन और रुद्राष्टक के पाठ से संपूर्ण वातावरण शिवमय हो गया।मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विशेष व्यवस्था की थी। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और जगह-जगह स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए थे।श्रद्धालुओं का विश्वास है कि सावन के सोमवार को सच्चे मन से शिव की पूजा करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का वास होता है।