मुंबई | रभारतीय निवेशक अब घरेलू बाजारों से निकलकर अमेरिकी शेयरों में जबरदस्त दिलचस्पी दिखा रहे हैं। वेस्टेड फाइनेंस की नई रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल-जून 2025 के दौरान भारतीयों ने सबसे ज्यादा ट्रेडिंग एनवीडिया में की, जिसने हाल ही में 4 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप पार की।
सबसे ज्यादा शुद्ध निवेश गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट में हुआ, वहीं डुओलिंगो में निवेश में 2,255% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई। हेल्थकेयर कंपनियों में भी 500% से ज्यादा ग्रोथ दर्ज हुई।
टेक के साथ-साथ हेल्थ, एजुकेशन और AI सेक्टर में भी अब भारतीय निवेशक तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। रिपोर्ट इसे लॉन्ग-टर्म ग्लोबल थिंकिंग का संकेत मानती है।