Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोने में बड़ी छलांग संभव : दिसंबर तक 40% रिटर्न का अनुमान

मुंबई | विश्व स्वर्ण परिषद (World Gold Council – WGC) की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक हालात और बिगड़े, तो सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी आ सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर 2025 तक सोना 15% तक बढ़कर $3,839 प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इससे निवेशकों को सालाना 40% तक का रिटर्न मिलने की उम्मीद है।

क्यों बढ़ेगा सोना?

रिपोर्ट में बताया गया है कि महंगाई, आर्थिक अस्थिरता और भू-आर्थिक तनाव के कारण निवेशक फिर से सोने को सेफ हेवन संपत्ति के तौर पर देखने लगे हैं। ऐसे में सोने में मांग बढ़ने की पूरी संभावना है।

अगर हालात सामान्य रहे तो?

अगर हालात बहुत नहीं बिगड़े तो भी सोने में 0-5% तक की बढ़त हो सकती है और निवेशकों को 25-30% तक सालाना रिटर्न मिलने की उम्मीद बनी रहेगी।

गिरावट की भी आशंका

हालांकि WGC ने यह भी कहा है कि यदि वैश्विक हालात सुधरते हैं और जोखिम वाली संपत्तियों में निवेश बढ़ता है, तो सोने की कीमतों में दूसरी छमाही में 12-17% की गिरावट भी आ सकती है।

पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन

2025 की पहली छमाही में सोना अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 26% चढ़ चुका है। अन्य प्रमुख मुद्राओं में भी सोने ने दो अंकों का रिटर्न दिया है। इस रिपोर्ट से साफ है कि मौजूदा अस्थिर माहौल में सोना निवेशकों के लिए एक मजबूत और सुरक्षित विकल्प बनकर उभरा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.