Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हर इंडस्ट्री के लिए अलग कमेटी, 45 दिन में मांगी रिपोर्ट : पंजाब सरकार का ऐलान

चंडीगढ़  | पंजाब सरकार राज्य की औद्योगिक नीतियों को और मजबूत व सेक्टर-केंद्रित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि हर उद्योग सेक्टर के लिए अलग-अलग कमेटियां बनाई जाएंगी जो सरकार को अपनी सिफारिशें देंगी।

22 नई कमेटियां, हर एक की अलग जिम्मेदारी

अरोड़ा ने बताया कि सरकार कुल 22 कमेटियों का गठन कर रही है। खास बात यह है कि टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए तीन कमेटियां बनाई गई हैं, जबकि अन्य सभी सेक्टरों के लिए एक-एक कमेटी का गठन होगा। हर कमेटी में 8-10 सदस्य होंगे और ये दो साल के कार्यकाल के लिए बनाई जा रही हैं।

नीति में आएंगे सेक्टर आधारित बदलाव

मंत्री ने कहा कि सभी कमेटियों को 45 दिनों के भीतर अपनी पहली रिपोर्ट सरकार को सौंपनी होगी, ताकि जल्द से जल्द सेक्टर की जरूरतों के अनुसार नई उद्योग नीति लागू की जा सके।

कमेटियों की भूमिका

हर कमेटी यह आकलन करेगी कि उसके संबंधित सेक्टर की प्रमुख आवश्यकताएं क्या हैं और मौजूदा नीति में किन बदलावों की जरूरत है। अरोड़ा ने कहा, “एक सेक्टर के लिए जो नीति सही हो सकती है, वह दूसरे सेक्टर पर लागू नहीं की जा सकती। इसलिए सेक्टर-विशिष्ट इनपुट ज़रूरी हैं।”

सरकार का उद्देश्य

इस पहल का मकसद है हर उद्योग को उसकी विशिष्ट ज़रूरतों के अनुसार बेहतर सहयोग देना और पंजाब को औद्योगिक निवेश और विकास के लिए और अधिक आकर्षक बनाना।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.