Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब की मंडियों में लगेगा सोलर प्लांट, हर साल होगी करोड़ों की बचत

जालंधर | नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने की बड़ी पहल के तहत पंजाब मंडी बोर्ड जालंधर, पटियाला, फिरोजपुर और लुधियाना की विभिन्न मंडियों में करीब 24.5 करोड़ रुपये की लागत से सोलर पावर प्लांट लगाने जा रहा है। अनुमान है कि इससे बिजली बिल में सालाना लगभग 3.5 करोड़ रुपये की बचत होगी।

यह जानकारी मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक के बाद दी। बैठक में अनाज, फल-सब्जी मंडियों, मार्केट कमेटियों और ई-नाम से जुड़े विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई।

बरसट ने बताया कि मंडी बोर्ड राज्य की मंडियों और आसपास के क्षेत्रों में 50,000 से ज्यादा पौधे लगाएगा ताकि हरियाली बढ़े और पर्यावरणीय संतुलन मजबूत हो। उन्होंने तलवंडी साथी स्थित गेस्ट हाउस के नवीनीकरण को तेजी से पूरा कर इसे किसान भवन, चंडीगढ़ की तर्ज पर संचालित करने के निर्देश दिए। बोर्ड की आवासीय कॉलोनियों में खाली पड़े मकानों को जल्द अलॉट करने को भी कहा गया।

मंडियों के आधुनिकीकरण के हिस्से के रूप में पटियाला की सनौर मंडी में लगाए गए बूम बैरियर से मंडी फीस वसूली में इजाफा हुआ है। इस मॉडल को अब राज्य की अन्य मंडियों में भी लागू किया जाएगा।

चेयरमैन ने अवैध कब्जे तुरंत हटाने, सफाई व्यवस्था सुधारने और मंडियों में पैदा होने वाले कचरे के दैनिक निस्तारण को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बायो-वेस्ट से आय के नए स्रोत विकसित करने पर भी काम किया जाए।

उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बरसट ने बताया कि इस वित्त वर्ष में अब तक मंडी बोर्ड को 842 प्लांटों की ई-नीलामी से 373 करोड़ रुपये की आय हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.