Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में हथियार तस्करी रैकेट ध्वस्त, पाक ड्रोन से आ रहे थे पिस्तौल

पंजाब  | पंजाब को सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाने की मुहिम के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर चल रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। काउंटर इंटेलिजेंस (CI) अमृतसर की टीम ने पाकिस्तान से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक बड़े तस्कर को गिरफ्तार किया है।

ड्रोन से हो रही थी हथियारों की सप्लाई

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान तरनतारन के गांव डल्ल निवासी हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। वह कुख्यात नशा तस्कर है, जिस पर NDPS एक्ट के तहत दो केस दर्ज हैं और हाल ही में वह जमानत पर जेल से छूटा है। हरजिंदर के पास से 10 अत्याधुनिक 30 बोर पिस्तौल और मैगजीन बरामद की गई हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान के एक तस्कर के संपर्क में था, जो ड्रोन के जरिए हथियार भेज रहा था। आरोपी राज्यभर के गैंगस्टरों और अपराधियों तक ये हथियार पहुंचाने की तैयारी में था।

पहले भी पकड़ा जा चुका है बड़ा मॉड्यूल

यह कार्रवाई उस ऑपरेशन का विस्तार है, जिसमें दो हफ्ते पहले सीआई अमृतसर ने एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 3 सदस्यों – सरबजीत सिंह, कुलविंदर सिंह (दोनों फिरोजपुर) और अश्मनदीप सिंह (तरनतारन) को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 8 पिस्तौल, एक किलो हेरोइन और 2.9 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई थी।

खुफिया सूचना पर की गई बड़ी कार्रवाई

डीजीपी यादव ने बताया कि पुलिस को अमृतसर-झब्बाल रोड के पास बहोड़ू पुल के पास हथियार डिलीवरी की गुप्त सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए हरजिंदर सिंह को रंगे हाथ पकड़ा गया। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियारों की अगली डिलीवरी किसे दी जानी थी।

सरकार ने जताई सख्ती, और भी गिरफ़्तारियाँ संभव

पुलिस का कहना है कि राज्य में हथियार और नशा तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

एचआरटीसी कर्मचारियों के समर्थन में उतरी सीटू, सरकार की चेतावनी पर जताया कड़ा विरोध

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी कर्मचारियों के चल रहे आंदोलन को लेकर भारतीय ट्रेड यूनियनों के केंद्र (सीटू) ने खुलकर समर्थन का ऐलान किया है। संगठन ने कहा है कि कर्मचारियों की लंबित मांगों और वित्तीय समस्याओं के समाधान के लिए चलाए जा रहे आंदोलन को हर स्तर पर सहयोग दिया जाएगा।...

HRTC हड़ताल पर उप मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश… चक्का जाम ग़ैर क़ानूनी, ESMA के तहत कार्रवाई की चेतावनी

Summer express/शिमला,संजू -:हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मचारी यूनियन की प्रस्तावित हड़ताल और चक्का जाम की घोषणा के बीच उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सख्त रुख अपनाया है। शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने स्पष्ट कहा कि चक्का जाम और हड़ताल पूरी तरह अवैध हैं तथा यदि कर्मचारी इस रास्ते पर आगे...

फरीदाबाद में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़, क्लीनिक से गर्भपात और प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद

Summer express/फरीदाबाद, अनिल मंगला-:फरीदाबाद में सीएम फ्लाइंग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े फर्जी क्लीनिक का पर्दाफाश हुआ है। टीम ने न्यू जनता कॉलोनी स्थित एक क्लीनिक पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गर्भपात कराने वाली दवाइयां, प्रतिबंधित नशीली दवाइयां और एक्सपायरी दवाइयां बरामद की हैं। जांच के दौरान क्लीनिक संचालक...

मॉनसून से पहले आपदा प्रबंधन को लेकर सरकार तैयार,नेगी बोले – पंचायतों के स्तर पर आपदा मित्र तैनात करगी राज्य सरकार ट्रेनिंग शुरू 

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के आगमन से पहले सरकार बरसाती आपदाओं से निपटने की तैयारियों में जुट गई है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि प्रदेश में आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। वहीं किन्नौर के निचार क्षेत्र में...

इमरजेंसी लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला,जनता कांग्रेस को नहीं करेगी माफ़ : मोहनलाल बड़ौली

Summer express/सोनीपत, रमेश कुमार -:भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोनीपत स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल (इमरजेंसी) को लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताते हुए कहा कि देश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.