Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा से चलने वाली 40 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले जांच लें स्टेटस

हरियाणा  | हरियाणा से ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को आने वाले दिनों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के सराय रोहिल्ला स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के काम के चलते 21 जुलाई से 28 जुलाई तक हरियाणा से गुजरने वाली 40 ट्रेनें रद्द, 23 ट्रेनों के रूट में बदलाव और 9 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द कर दी गई हैं।

हरियाणा के ये स्टेशन सबसे ज्यादा प्रभावित

गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, हिसार और चरखी दादरी से गुजरने वाली ट्रेन सेवाओं पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। इन जिलों से राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब की ओर जाने वाले यात्रियों को यात्रा से पहले जानकारी लेना जरूरी होगा।

किन प्रमुख ट्रेनों पर असर?

  • 21 से 28 जुलाई: दिल्ली-राजकोट, दिल्ली-बीकानेर, दिल्ली-पोरबंदर, दिल्ली-इंदौर, दिल्ली-जोधपुर और दिल्ली-जयपुर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द।
  • 24 से 28 जुलाई: हिसार-रेवाड़ी, दिल्ली-हिसार, दिल्ली-रेवाड़ी के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों पर ब्रेक।
  • 25 से 27 जुलाई: सीकर, भुज, उदयपुर, इंदौर से चलने वाली ट्रेनों पर भी असर।

रेलवे की सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच अवश्य कर लें, ताकि कोई असुविधा न हो। जानकारी के लिए रेलवे की वेबसाइट या 139 हेल्पलाइन नंबर का इस्तेमाल करें। यह कार्य भविष्य में रेलवे प्रणाली को और आधुनिक व सुरक्षित बनाने के लिए किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.