Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र पर नस्लीय हमला, बीच सड़क पर पीट-पीटकर किया अधमरा

एडिलेड | ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड शहर में भारतीय छात्र चरणप्रीत सिंह पर हुए बर्बर हमले ने दुनियाभर में भारतीय समुदाय को हिला कर रख दिया है। शनिवार रात की इस घटना में 5 युवकों ने छात्र को पहले नस्लीय गालियां दीं और फिर सरेआम लात-घूंसे मारते हुए अधमरी हालत में छोड़ दिया।

बीवी के सामने बेरहमी से पीटा गया छात्र

घटना उस वक्त हुई जब चरणप्रीत अपनी पत्नी के साथ रात करीब 9:22 बजे किंटोर एवेन्यू के पास टहल रहे थे। तभी पांच अज्ञात युवकों ने उन्हें घेर लिया और “भाड़ में जाओ, भारतीय” जैसी नस्लीय टिप्पणियां करते हुए हमला कर दिया। हमलावरों ने चेहरे और पेट पर बेरहमी से घूंसे और लातें मारीं। इस दौरान चरणप्रीत की पत्नी मदद की गुहार लगाती रही और पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड करती रही।

मैंने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन…”

पीड़ित चरणप्रीत ने बताया, “उन्होंने मुझे बिना किसी वजह के पीटना शुरू कर दिया। मैं बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जब तक मैं बेहोश नहीं हो गया, तब तक मारते रहे। अब मुझे लगने लगा है कि शायद हमें अपने देश लौट जाना चाहिए।”

वीडियो वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार

इस हिंसक हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे घटना को लेकर गुस्सा और चिंता और तेज हो गई है। एडिलेड पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, जांच जारी है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

भारतीय समुदाय में रोष, विदेश मंत्रालय की नजर

घटना के बाद भारतीय समुदाय में आक्रोश है और कई संगठनों ने ऑस्ट्रेलिया सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। विदेश मंत्रालय ने भी इस मामले पर नजर बनाए रखने और छात्र को हर संभव मदद देने की बात कही है।

यह सिर्फ एक हमला नहीं, चेतावनी है

एडिलेड में हुई यह घटना बताती है कि नस्लीय हिंसा आज भी कई देशों में जीवित है। सवाल यह है कि क्या सिर्फ गिरफ्तारी से इस मानसिकता का इलाज होगा, या समय आ गया है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

इंडिगो फ्लाइट में 3 वर्षीय बच्चे की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल इमरजेंसी में सूरत में कराई गई लैंडिंग

Summer express, सूरत। अहमदाबाद से मुंबई जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E-7018 में सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक तीन वर्षीय बच्चा अचानक बेहोश हो गया। बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए पायलट ने तत्काल मेडिकल इमरजेंसी घोषित करते हुए विमान की सूरत एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग...

पंजाब में पहली जुलाई से सक्रिय होगा प्री-मानसून, बारिश और तेज हवाओं से मिलेगी गर्मी से राहत

Summer express, अमृतसर। पंजाब में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, एक जुलाई से प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय होने जा रही हैं, जिसके प्रभाव से कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने...

सिंधु जल संधि पर बढ़ा भारत-पाकिस्तान तनाव, पाक मंत्री की चेतावनी से विवाद और गहराया

Summer express, इस्लामाबाद। भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि (इंडस वॉटर्स ट्रीटी) को लेकर जारी विवाद के बीच पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि यदि किसी ने सिंधु जल संधि के तहत...

सेवा केंद्रों से लौटाए जा रहे लोग, बर्थ सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने का काम भी नहीं

राजवीर बक्शी लुधियाना| शहर के विभिन्न सेवा केंद्रों में जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) में बच्चे का नाम दर्ज कराने पहुंचे लोगों को कथित तौर पर गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड का हवाला देकर आवेदन लेने से इन्कार कर रहे हैं और लोगों...

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इन्कार

अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.