Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: लगातार दूसरे दिन सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

मुंबई | हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर गिरावट का दौर देखने को मिला। सेंसेक्स करीब 632 अंक टूटकर 81,551 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 209 अंक फिसलकर 24,852.75 पर कारोबार करता नजर आया।

बाजार की इस गिरावट की बड़ी वजह बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयरों में तेज गिरावट रही, जो क्रमश: 5.3% और 4.2% तक लुढ़क गए। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयर लाल निशान में रहे, जबकि ICICI, SBI और एक्सिस बैंक जैसे कुछ चुनिंदा शेयरों में मामूली तेजी देखी गई।

ग्लोबल बाजारों का भी मिला निगेटिव संकेत

एशियाई बाजारों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जापान का निक्केई 0.61% की गिरावट के साथ 41,570 पर पहुंचा, जबकि कोरिया का कोस्पी 0.45% की तेजी के साथ 3,205 पर कारोबार करता रहा।
हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.10% और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.34% की गिरावट में बंद हुए।

अमेरिका में कल मिला था राहतभरा माहौल

24 जुलाई को अमेरिकी बाजार में हल्की तेजी रही। डाउ जोन्स 0.70% बढ़त के साथ 44,694 पर बंद हुआ। नैस्डेक और S&P 500 में भी हल्की तेजी दर्ज की गई।

पहले ही दिन गिरा था बाजार

इससे पहले गुरुवार (24 जुलाई) को भी बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। उस दिन सेंसेक्स 542 अंक गिरकर 82,184 और निफ्टी 158 अंक टूटकर 25,062 पर बंद हुआ था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

गंगोट पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व प्रधानों के मार्गदर्शन में विकास का संकल्प

विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही नई पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर ने गांव में नई शुरुआत के साथ-साथ विकास के लिए पुरानी और नई पीढ़ी के समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण...

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों...

जनादेश से घबराई सुक्खू सरकार चुनाव टालकर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही: जयराम ठाकुर

Summer express, संजू , शिमला। पंचायत और नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव...

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.