Facebook-f Youtube X-twitter

शादी रचाने वाले हैं एल्विश यादव? भारती सिंह के खुलासे से बढ़ी हलचल

हरियाणा | बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव एक बार फिर चर्चा में हैं, इस बार वजह है उनकी शादी की वायरल खबरें। सोशल मीडिया पर यह तेजी से फैल रहा है कि एल्विश जल्द ही शादी करने वाले हैं। फैंस के बीच सवाल गूंज रहा है – क्या वाकई शादी करने जा रहे हैं एल्विश यादव?

भारती सिंह ने दिया हिंट

हाल ही में जब मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह एक इवेंट में स्पॉट हुईं तो उनसे पैपराज़ी ने पूछ लिया कि क्या वाकई एल्विश शादी कर रहे हैं? इस पर भारती ने हंसते हुए जवाब दिया, “हां, मैंने ही बोला था… इसी साल उसकी शादी हो जाएगी!”

भारती की यह बात सुनकर फैंस में हलचल तेज हो गई है, हालांकि एल्विश यादव की तरफ से अब तक इस खबर की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

लाफ्टर शेफ्स 2’ के प्रोमो से उठी बात

शादी की चर्चा की शुरुआत ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के एक प्रोमो से हुई, जिसमें एल्विश को लेकर शादी की बात छेड़ी गई थी। वहीं से कयासों का दौर शुरू हुआ।

किससे करेंगे शादी? अब तक सस्पेंस बरकरार

एल्विश यादव की शादी की खबरें तो सामने आ रही हैं, लेकिन ये साफ नहीं है कि वह किससे शादी कर रहे हैं। उनकी ओर से भी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अगर इस खबर में सच्चाई है, तो फैंस को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। फिलहाल सभी की निगाहें एल्विश यादव पर टिकी हैं – क्या वह वाकई इस साल दूल्हा बनने जा रहे हैं?

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा: चंडीगढ़ रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

Summer express, लुधियाना  | लुधियाना में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला चंडीगढ़ रोड का है, जहां देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।...

ऊना में कैफे की किचन में भीषण आग,लाखों का नुकसान

Summer express/ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हमीरपुर रोड पर स्थित एक कैफे की किचन में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा...

भवानीगढ़ में दर्दनाक हादसा: अवैध कट पार करते बाइक सवार को पीआरटीसी बस ने कुचला, मौके पर मौत

Summer express, भवानीगढ़ | बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव रोशनवाला के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अवैध रूप से बनाए गए कट से सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार पीआरटीसी बस ने उसे जोरदार टक्कर...

लुधियाना में बिजली विभाग की लापरवाही उजागर, बिना सुरक्षा उपकरण खंभों पर चढ़ रहे कर्मचारी

Summer express, लुधियाना | पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की मॉडल टाउन डिवीजन एक बार फिर गंभीर लापरवाही को लेकर सवालों के घेरे में आ गई है। मामला विभाग में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़ा है, जहां उन्हें बिना किसी सुरक्षा उपकरण के खतरनाक हालात में काम करने के लिए मजबूर किया...

इंदौर में युवक की हत्या का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, चार गिरफ्तार

Summer express, इंदौर |इंदौर में युवक नवीन पाटीदार की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.