Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऑपरेशन सिंदूर जारी : CDS की चेतावनी – हर पल युद्ध को तैयार रहे भारत

नई दिल्ली |  चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने साफ कर दिया है कि भारत को हर समय युद्ध के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ है, यह जारी है, और सेना की तैयारी 24×7 और 365 दिन मुस्तैद रहने वाली होनी चाहिए। यह बात उन्होंने दिल्ली में आयोजित एक रक्षा संगोष्ठी के दौरान कही।

अब लड़ाइयां सीमाओं पर नहीं, हर दिशा से हो रही हैं’

जनरल चौहान ने बताया कि आधुनिक युद्ध अब पारंपरिक हथियारों से नहीं, बल्कि सूचना, तकनीक और मानसिक रणनीति से लड़े जा रहे हैं। उन्होंने इसे तीसरी सैन्य क्रांति करार देते हुए कहा कि आज युद्ध थल, जल, वायु तक सीमित नहीं हैं, बल्कि साइबर और कॉग्निटिव वॉरफेयर जैसे नए मोर्चों पर भी लड़े जा रहे हैं।

हाइब्रिड वॉरियर की जरूरत

जनरल चौहान ने भविष्य के सैनिक को हाइब्रिड वॉरियर बताया, जो सिर्फ बॉर्डर पर लड़ने वाला नहीं, बल्कि डिजिटल, साइबर, शहरी युद्ध और नैरेटिव वॉर में भी पारंगत होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत को तीन तरह के सैनिकों की ज़रूरत होगी –

  • टेक वॉरियर्स – जो AI, ड्रोन और साइबर ताकत से युद्ध करें
  • इंफो वॉरियर्स – जो फेक न्यूज़ और गलत नैरेटिव्स का जवाब दें
  • स्कॉलर वॉरियर्स – जो रणनीति और युद्ध विज्ञान में माहिर हों

शस्त्र और शास्त्र दोनों जरूरी’

CDS ने स्पष्ट किया कि एक सच्चा योद्धा वही होगा, जिसमें ‘शस्त्र’ यानी युद्ध की ताकत और ‘शास्त्र’ यानी ज्ञान की गहराई दोनों हों।

कन्वर्जेंस वॉरफेयर का दौर

उन्होंने ‘कन्वर्जेंस वॉरफेयर’ की अवधारणा पर बात करते हुए कहा कि आज के युद्धों में काइनेटिक और नॉन-काइनेटिक ताकतों का मेल होता है—जैसे साइबर हमले, ड्रोन स्ट्राइक, सूचना युद्ध और अंतरिक्ष में रुकावटें, ये सब अब एक साथ लड़े जाते हैं।

जनरल चौहान का यह बयान साफ संकेत देता है कि भारत अब युद्ध की नई परिभाषा की ओर बढ़ चुका है, जहां सिर्फ बंदूकें नहीं, दिमाग, डेटा और डिजिटल डिफेंस सबसे बड़ा हथियार होंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अमृतसर बस अड्डे पर हड़ताल बेअसर, रोडवेज-पनबस की सेवाएं सामान्य

summer express, अमृतसर। पंजाब में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल के बीच गुरुवार को अमृतसर बस अड्डे पर बस सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारियों ने हड़ताल में शामिल नहीं होने का फैसला किया, जिसके चलते यात्रियों को विभिन्न रूटों पर बसें आसानी से उपलब्ध होती रहीं। बस...

पंजोखरा साहिब विवाद: एक और सिख युवक जेल से रिहा, झिंडा ने गुरसिमरन मंड को दी चेतावनी

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। पंजोखरा साहिब विवाद के बाद दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम करने के मामले में हिरासत में लिए गए सिख युवाओं की रिहाई का सिलसिला जारी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ सिख संगत की बैठक के बाद युवाओं के खिलाफ दर्ज मामलों को रद्द करने और उन्हें चरणबद्ध तरीके से रिहा करने...

नारनौल में युवक पर फायरिंग: पेट में लगी गोली, गंभीर हालत में जयपुर रेफर

summer express ,नारनौल। नारनौल के घाटासेर गांव में देर रात विवाद के दौरान एक युवक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। फायरिंग में अतर सिंह नामक युवक के पेट में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जयपुर...

बहादुरगढ़ में बड़ा रिकॉर्ड घोटाला या लापरवाही? गरीबों के नाम दर्ज हुए 13-13 प्लाट, कट गया BPL राशन

summer express ,बहादुरगढ़। सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज गलत संपत्तियों ने बहादुरगढ़ के गरीब और श्रमिक परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई ऐसे लोगों के नाम परिवार पहचान पत्र में एक से लेकर 13 तक प्लाटों की प्रॉपर्टी आईडी दर्ज हो गई हैं, जबकि उनके पास खुद की जमीन या मकान तक नहीं है। संपत्ति...

बीकानेर में तेज रफ्तार कार ने तोड़ा घर का गेट, गैराज में खड़ी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त

summer express , बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर स्थित खटूरिया कॉलोनी में बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक मकान के मुख्य गेट को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। हादसा इतना जोरदार था कि घर के गैराज में खड़ी दूसरी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय घर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.