Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जज वर्मा हटाने की चाल पर बवाल  : कांग्रेस ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली |  कांग्रेस ने शनिवार को केंद्र सरकार पर न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को हटाने की प्रक्रिया को लेकर पाखंड और दोहरे रवैये का आरोप लगाया। पार्टी प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सरकार ने केवल लोकसभा में प्रस्ताव शुरू करने की बात कहकर राज्यसभा की भूमिका को नजरअंदाज किया है, जबकि राज्यसभा के सभापति खुद इस प्रस्ताव की जानकारी पहले ही दे चुके हैं।

सिंघवी के अनुसार, 21 जुलाई को कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने राज्यसभा में प्रस्ताव का नोटिस दिया था, जिस पर 63 सांसदों के हस्ताक्षर थे। साथ ही लोकसभा में भी 152 सांसदों ने समान प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने कहा कि जब राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने खुद प्रस्ताव का जिक्र किया और कानून मंत्री ने भी इसकी पुष्टि की, तो सरकार अब यह कहकर पल्ला क्यों झाड़ रही है कि राज्यसभा में कोई प्रस्ताव स्वीकार नहीं हुआ।

सिंघवी ने इसे मोदी सरकार की “संवैधानिक असुरक्षा” बताते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ दिखावे के लिए न्यायपालिका में पारदर्शिता की बात कर रही है, जबकि असल मकसद राजनीतिक फायदे का है। उन्होंने कहा कि अगर दोनों सदनों में एक ही दिन प्रस्ताव पेश होता है, तो नियमों के अनुसार जांच समिति का गठन दोनों पीठासीन अधिकारियों की सहमति से होना चाहिए।

कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए इसे “लोकतांत्रिक प्रक्रिया की अवहेलना” बताया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.