Panchkula, 28 July
स्वर्गीय पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ज़रूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 175वां मुफ्त भोजन शिविर (भंडारा) आयोजित किया गया। यह आयोजन पंचकूला के औद्योगिक क्षेत्र फेज़-1 में किया गया, जहाँ एक मोबाइल वैन के माध्यम से मज़दूरों, आर्थिक रूप से वंचित परिवारों और राहगीरों को पौष्टिक भोजन परोसा गया।
इस सेवा कार्य का नेतृत्व ट्रस्ट के संस्थापक और समाजसेवी अमिताभ रूंगटा ने किया। वे लगातार हर सप्ताह ऐसे सेवा कार्यों में संलग्न रहते हैं और समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभाने का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।इस अवसर पर अमिताभ रूंगटा ने कहा,मानव सेवा ही सच्चा धर्म है। यदि हर व्यक्ति सप्ताह में एक बार समाज के लिए कुछ अच्छा करे, तो दुनिया एक सुंदर और सम्मानपूर्ण स्थान बन सकती है।