Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राजनाथ का बड़ा खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर दबाव में नहीं, दुश्मन पर वार के बाद ही रोका

नई दिल्ली |  संसद के मॉनसून सत्र में सोमवार दोपहर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर हुई चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने साफ किया कि भारत ने यह सैन्य ऑपरेशन किसी अंतरराष्ट्रीय दबाव में नहीं, बल्कि अपने सभी रणनीतिक लक्ष्य पूरे कर लेने के बाद ही समाप्त किया था।

राजनाथ सिंह ने बताया कि इस ऑपरेशन का उद्देश्य पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को पूरी तरह तबाह करना था, न कि पाकिस्तान से युद्ध छेड़ना। भारतीय सेनाओं ने केवल उन्हीं ठिकानों को निशाना बनाया, जो भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे।

“पाकिस्तान ने खुद DGMO के जरिए गुहार लगाई – महाराज अब रोकिए,” रक्षा मंत्री ने कहा। उन्होंने बताया कि जब 10 मई की सुबह भारतीय वायुसेना ने पाक एयरफील्ड्स पर कड़ा प्रहार किया, तब पाकिस्तान घबरा गया और युद्ध विराम की अपील की।

राजनाथ सिंह ने संसद में जोर देकर कहा कि भारत ने इस अपील को अस्थायी विराम के रूप में माना है। यदि भविष्य में किसी तरह की आतंकी हरकत हुई, तो ऑपरेशन फिर से शुरू करने में देर नहीं की जाएगी।

‘पाकिस्तान को करारी सैन्य और मानसिक हार’

रक्षा मंत्री ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पाकिस्तान की सैन्य ताकत और मनोबल दोनों को झकझोर कर रख दिया। उन्होंने इसे भारतीय सेनाओं के शौर्य और रणनीतिक बढ़त का प्रतीक बताया। देश के 140 करोड़ लोगों ने भारतीय सेनाओं की ताकत को गर्व से देखा और महसूस किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.