Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंत्री की गाड़ी पर काले झंडे-जूते फेंकने की घटना पर सख्त रुख, सीएम बोले – “तिरंगे का अपमान बर्दाश्त नहीं

Shimla, Sanju

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की गाड़ी पर काले झंडे और जूते फेंकने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यह न केवल मंत्री का नहीं, बल्कि तिरंगे का अपमान है और कांग्रेस पार्टी इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मामले को लेकर बागवानी मंत्री जगत नेगी से चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी आपदा पर भी राजनीति कर रही है। उन्होंने बताया कि थुनाग में कॉलेज को अस्थायी रूप से 30 किमी दूर शिफ्ट किया गया है, जिससे छात्रों को सुविधा मिले। इसमें भाजपा को आपत्ति क्यों है, यह समझ से परे है।

नशे पर राज्यपाल की टिप्पणी को मुख्यमंत्री ने बताया ‘असंवैधानिक’

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला द्वारा नशे को लेकर सरकार पर की गई टिप्पणी को अस्वीकार्य बताया और कहा कि सरकार ने NDPS एक्ट में संशोधन कर 43 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। पंचायत स्तर पर भी अभियान चलाए जा रहे हैं और नशा निवारण केंद्रों की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही राज्यपाल से मिलकर इस मुद्दे पर बात करेंगे।

इतिहास में पहली बार लगातार चार दिन की कैबिनेट बैठक, नई दिशा तय करने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य में पहली बार लगातार चार दिन तक कैबिनेट बैठकें हो रही हैं। इन बैठकों में आत्मनिर्भर हिमाचल के लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है। ढाई साल के कार्यकाल में सरकार द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ आगे की योजना बनाई जा रही है।

मानसून से 1500 करोड़ का नुकसान, सरकार पूरी तरह तैयार: सुक्खू

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि अब तक मानसून से राज्य को 1500 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है और कई लोगों की जान भी गई है। सरकार राहत कार्यों में जुटी है और पिछले साल अगस्त की तरह किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार है।

भाजपा से उम्मीद है, केंद्र से राहत पैकेज की मांग करेगी

सुक्खू ने कहा कि 2023 की तरह इस बार भी भाजपा केंद्र सरकार से हिमाचल के लिए राहत पैकेज मांगे, तो प्रदेश को मदद मिल सकती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पिछली बार भाजपा सदन से वॉकआउट कर गई थी, अब दिल्ली जाकर सही काम करे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद के सेक्टर-77 में कैब चालक की हत्या, कार की ड्राइविंग सीट पर मिला खून से लथपथ शव

Summer express, फरीदाबाद। शहर के बीपीटीपी थाना क्षेत्र के सेक्टर-77 में एक कैब चालक की हत्या का मामला सामने आया है। रविवार सुबह केएलजे सोसाइटी के पास सड़क किनारे खड़ी कैब में चालक का शव ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान सेक्टर-77 निवासी 40 वर्षीय प्रकाश कुमार के रूप...

यमुनानगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो बच्चों की मौत, मां और मासूम बेटा घायल

Summer express, यमुनानगर। जगाधरी-पांवटा साहिब हाईवे पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के सामने कट पर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां और डेढ़ वर्षीय भाई घायल हो गए। हादसे के समय महिला एक्टिवा पर बच्चों के साथ जा रही थी। टक्कर के बाद...

भांकरी में कचरा डालने के विरोध में 36 बिरादरी की महापंचायत, आंदोलन तेज करने का ऐलान

Summer express, फरीदाबाद। भांकरी गांव में कचरा डाले जाने के विरोध में रविवार को सरकारी स्कूल परिसर में 36 बिरादरी की महापंचायत आयोजित की गई। इसमें दो हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर प्रदूषण के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। महापंचायत में पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय लोगों के अधिकारों और कचरा...

हिमाचल के छह मेडिकल कॉलेजों में एक हजार करोड़ से बढ़ीं स्वास्थ्य सुविधाएं, पीजी सीटें 277 से बढ़कर 497 हुईं : केवल सिंह पठानिया

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में लगातार काम कर रही है। सरकार ने प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने...

बर्फबारी के बाद आबादी की ओर बढ़ सकते हैं तेंदुए और भालू, DFO अमित शर्मा ने लोगों को किया सतर्क

बच्चों को अकेले बाहर न भेजें, घरों के आसपास रखें पर्याप्त रोशनी; वन्यजीवों के शिकार पर होगी कानूनी कार्रवाई Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्दी बढ़ने के साथ ही वन्यजीवों की मुश्किलें भी बढ़ने लगती हैं। जंगलों में भोजन की कमी होने पर तेंदुए और भालू जैसे वन्यजीव निचले इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.