Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सराज आपदा: कभी गुलजार रहने वाला थुनाग बाजार अब बना श्मशान जैसा मंजर

Mandi, Dharamveer- हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की सराज घाटी में 30 जून की रात आई आपदा ने जनजीवन को तहस-नहस कर दिया। बादल फटने की इस घटना ने घाटी के मुख्य थुनाग बाजार को इस कदर तबाह कर दिया कि कभी ग्राहकों से चहल-पहल से गुलजार रहने वाला यह बाजार अब वीरान और श्मशान जैसे माहौल में तब्दील हो गया है।

आपदा से ठीक पाँच दिन पहले की थुनाग बाजार की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो सराज क्षेत्र की शिक्षिका लगमा ठाकुर ने क्लिक की थीं। ये तस्वीरें बाजार की उस रौनक को दिखाती हैं, जो अब मलबे और सन्नाटे में बदल चुकी है।

शिक्षिका भी बनी आपदा की शिकार

लगमा ठाकुर, जो थुनाग के एक निजी स्कूल में अध्यापिका हैं, खुद भी इस त्रासदी की चपेट में आ गईं। वह पिछले कुछ वर्षों से थुनाग बाजार में किराए के मकान में रह रही थीं। 30 जून की रात करीब 11 बजे आए सैलाब ने उनकी बिल्डिंग को भी नहीं छोड़ा। लगमा ने बताया कि किसी तरह जान बचाकर वे भाग निकलीं, लेकिन सुबह लौटने पर देखा कि उनका आधा मकान बह चुका है। उनके कमरे के साथ-साथ ज़रूरी दस्तावेज, आभूषण और घरेलू सामान भी मलबे में समा गया। जिस बाजार की सड़कों पर कभी गाड़ियों और लोगों की भीड़ रहती थी, आज वह जगह सुनसान और श्मशान की तरह लगती है।”

व्यापारी को हुआ लाखों का नुकसान

थुनाग बाजार में पिछले कई वर्षों से व्यापार कर रहे जम्मू-कश्मीर निवासी मोहम्मद अब्दुल्ला ख्वाजा की दो दुकानें इस आपदा में पूरी तरह से कीचड़ से भर गईं। उनका पूरा स्टॉक बर्बाद हो चुका है, साथ ही एक स्टोर रूम और ऑल्टो कार भी सैलाब की भेंट चढ़ गई। ख्वाजा का अनुमान है कि उन्हें करीब 15–20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

“मैंने इस बाजार में मेहनत से कारोबार जमाया था, लेकिन अब सब कुछ खत्म हो गया है। सरकार से मदद की उम्मीद है ताकि फिर से रोज़ी-रोटी कमा सकूं।”
— मोहम्मद अब्दुल्ला ख्वाजा, आपदा प्रभावित व्यापारी

स्थानीय प्रशासन ने उठाई पुनर्वास की मांग

ग्राम पंचायत थुनाग के उपप्रधान खेम सिंह ने जानकारी दी कि इस आपदा में 200 से अधिक दुकानें और 50 से अधिक मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि बाजार और नाले के किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर बसाने की पहल की जाए।

“हम चाहते हैं कि प्रभावितों को न केवल आर्थिक मदद मिले, बल्कि सुरक्षित और स्थायी पुनर्वास भी सुनिश्चित किया जाए।”
— खेम सिंह, उपप्रधान, ग्राम पंचायत थुनाग

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.